Move to Jagran APP

क्या रिश्ते निभाना सिर्फ स्त्री की जि़म्मेदारी है ?

पारंपरिक रूप से रिश्ते संभालने का कार्य स्त्रियां ही करती आ रही हैं, पर बदलते सामाजिक संदर्भ में यह सवाल बेहद प्रासंगिक है कि क्या रिश्ते निभाना सिर्फ स्त्रियों की जि़म्मेदारी है? इस सवाल पर क्या सोचती हैं दोनों पीढिय़ां, आइए जानते हैं सखी के साथ।

By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 02:58 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 02:58 PM (IST)
क्या रिश्ते निभाना सिर्फ स्त्री की जि़म्मेदारी है ?

पारंपरिक रूप से रिश्ते संभालने का कार्य स्त्रियां ही करती आ रही हैं, पर बदलते सामाजिक संदर्भ में यह सवाल बेहद प्रासंगिक है कि क्या रिश्ते निभाना सिर्फ स्त्रियों की जिम्मेदारी है? इस सवाल पर क्या सोचती हैं दोनों पीढिय़ां, आइए जानते हैं सखी के साथ।

loksabha election banner

जरूरत है आपसी सहयोग की

शशिप्रभा गुप्ता, बंगालुरू

मेरे विचार से पारिवारिक और सामाजिक संबंधों के निर्वाह में स्त्रियों की तरह पुरुषों की भी भागीदारी होनी चाहिए। परिवार पति-पत्नी के सहयोग से ही चलता है। इसलिए संबंधों को अच्छी तरह निभाने की कोशिश पति की ओर से भी होनी चाहिए। पुराने समय में स्त्रियां घर पर ही रहती थीं। इसलिए उनके पास पर्याप्त समय होता था और वे मायके-ससुराल के अलावा पास-पडोस के सामाजिक संबंधों को निभाने की जिम्मेदारी अकेले ही उठा लेती थीं। आज के दौर में ज्य़ादातर स्त्रियां जॉब करती हैं। घर और दफ्तर के कार्यों की वजह से उनकी व्यस्तता बढ गई है और वे चाहकर भी रिश्तेदारों से मिलने-जुलने का वक्त नहीं निकाल पातीं। ऐसे में पति का यह फजर् बनता है कि वह अपने परिवार के अलावा पत्नी के मायके वालों से भी मिलने-जुलने के लिए समय जरूर निकालें।

स्त्री ही निभाती है रिश्ते

नेहा कुकरेजा, कानपुर

आदर्श स्थिति तो यही है कि पति-पत्नी दोनों को साथ मिलकर अपने रिश्तों का ख्ायाल रखना चाहिए, लेकिन व्यावहारिक रूप से आज भी ऐसा संभव नहीं हो पाता। पुरुष अपनी नौकरी या व्यवसाय से जुडे कार्यों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में घर-परिवार और रिश्तों को संभालने की जिम्मेदारी अकेले स्त्री को ही निभानी पडती है। यहां तक कि जिन परिवारों में पति-पत्नी दोनों जॉब करते हैं, वहां भी सामाजिक संबंधों को लेकर स्त्रियां ही ज्य़ादा गंभीर नजर आती हैं। दरअसल उनके व्यक्तित्व में स्वाभाविक रूप से केयरिंग और शेयरिंग की भावना होती है। इसीलिए उन्हें लोगों से मिलना-जुलना अच्छा लगता है। इसी वजह से अति व्यस्तता के बावजूद कामकाजी स्त्रियां भी सामाजिक उत्सवों में शामिल होने के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं।

विशेषज्ञ की राय

भारतीय समाज में पारंपरिक रूप से स्त्री-पुरुष के कार्यों का स्पष्ट विभाजन था। पति रोजगार के लिए घर से बाहर जाता था। इसलिए उसके परिवार के सभी सदस्यों का ख्ायाल रखने की जिम्मेदारी स्त्री के कंधों पर होती थी। फिर समय के साथ स्त्रियों में शिक्षा का प्रसार हुआ और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने लगीं। ऐसे में उन पर घर-बाहर की दोहरी जिम्मेदारियां आ गईं। बढती व्यस्तता की वजह से आज की कामकाजी स्त्री अपने सामाजिक संबंधों को बहुत ज्य़ादा वक्त नहीं दे पाती। ऐसे में वह जिस तरह घरेलू कार्यों में पति से सहयोग की अपेक्षा रखती है, उसी तरह रिश्तों को लेकर भी उसके मन में स्वाभाविक रूप से यह सवाल उठने लगा है कि क्या रिश्ते निभाना सिर्फ उसी की जिम्मेदारी है ? जहां तक पाठिकाओं के विचारों का सवाल है तो बुजुर्ग पाठिका शशिप्रभा गुप्ता बदलते समाज की जरूरतों को समझती हैं। मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि सामाजिक संबंधों के निर्वाह में पुरुषों की भी सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। युवा पाठिका नेहा की यह सोच भी तार्किक है कि व्यावहारिक रूप से आज भी रिश्तों को संजोने की जिम्मेदारी स्त्रियों को ही निभानी पडती है। मेरा भी यही मानना है कि रिश्ता चाहे कोई भी हो, उसे संजोने की कोशिश मिलजुल कर होनी चाहिए।

डॉ.शैलजा मेनन, समाजशास्त्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.