स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें- एक्सपर्ट्स राय
अमेरिका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक स्त्रियों के लिए घी-मक्खन का सेवन उतना ही जरूरी है, जितना कि फल-सब्जियों का। यह अध्ययन 50 से 79 आयु वर्ग की लगभग 49 हजार स्त्रियों पर आठ सालों तक किया गया।
By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 04:07 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 04:07 PM (IST)
मैं 32 वर्षीय विवाहिता हूं। मेरी शादी को तीन साल हो चुके हैं। हम पति-पत्नी लगभग दो सालों से संतान सुख चाहते हैं लेकिन अभी तक गर्भधारण नहीं कर पाई हूं। डॉक्टर से चेकअप कराने पर पता चला कि मेरी एक फेलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज है। मैंने सुना है कि इसे ठीक कराने में बहुत दर्द और तकलीफ होती है। मैं जानना चाहती हूं कि इसका सही उपचार क्या है और उसके बाद गर्भधारण की क्या संभावना होती है? स्वास्तिका कमलेश, ग्वालियर -अगर आपकी एक ट्यूब सामान्य है तो आपको संतान सुख मिल सकता है। ट्यूब किस कारण से ब्लॉक हुई है, सबसे पहले उसका कारण जानना जरूरी है। इसके साथ यह भी जानना जरूरी है कि कहीं उसी कारण से तो गर्भधारण में समस्या नहीं हो रही। आप लैप्रोस्कोपी जरूर कराएं। पति की भी जांच कराएं। इसके अलावा फेलोपियन ट्यूब और बच्चेदानी की भी जांच कराए। मेरी उम्र 23 वर्ष और पति की उम्र 30 वर्ष है। हमारी शादी को दो साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक गर्भधारण न होने पर डॉक्टर ने टेस्ट कराने की सलाह दी है। टेस्ट में पति का टोटल स्पर्म कंसन्ट्रेशन निल निकला है। डॉक्टर का कहना है कि हमें कभी संतान सुख नहीं मिल सकता इसलिए किसी दूसरे मेथड का सहारा लेना चाहिए। क्या सचमुच ऐसा हो सकता है? कृपया मेरा मार्गदर्शन करें। पी. मल्होत्रा, चंडीगढ -आप अपने पति को किसी एंड्रोलॉजिस्ट के पास लेकर जाएं। सिर्फ एक बार जांच करने पर स्पर्म निल आए तो उससे यह नहीं कहा जा सकता कि वास्तव में ऐसा ही होगा। कम से कम तीन बार इसकी जांच करानी जरूरी है। उसके बाद भी अगर स्पर्म निल आते हैं, तभी ऐसा कहा जा सकता है। आप तुरंत अपने पति को किसी कुशल एंड्रोलॉजिस्ट के पास ले जाएं और उचित सलाह लें। इधर-उधर की बातों में समय जाया न करें। मैं 28 वर्षीय विवाहिता हूं। लगभग एक साल से पिल्स ले रही हूं। उसे लेने के बाद मुझे व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या शुरू हो गई है लेकिन किसी प्रकार की जलन या खुजली नहीं होती है। मुझे क्या करना चाहिए? नैन्सी सिंह, लुधियाना -कई बार पिल्स लेने से डिस्चार्ज ज्य़ादा होता है। जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि आपको किसी प्रकार के ट्रीटमेंट की जरूरत है या नहीं। मेरी उम्र 17 वर्ष है। समस्या यह है कि मेरी वजाइना के आसपास और थाई पर बहुत दाद निकलते हैं। मैं इससे परेशान हो चुकी हूं। मेरी समस्या का उचित समाधान करें। एस.सी., कोटद्वार -जिस समय दाद निकलते हों, उस समय स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर जांच कराएं। जांच के बाद ही समस्या का समाधान किया जा सकता है। मेरी उम्र 19 वर्ष है। मेरे स्तनों का विकास ठीक से नहीं हो पाया, जिससे मेरा आत्मविश्वास कम होता जा रहा है। मैं कोई सर्जरी या मेडिसिन नहीं लेना चाहती हूं। मेरी समस्या का उचित समाधान बताएं। आर.पी. जयपुर -आप अपना धीरज न खोएं। स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें ताकि ब्रेस्ट का विकास अभी कितना है और कितना होना चाहिए, इसके बारे में डॉक्टर आपको विस्तार से बता सके। बेहतर खानपान और नियमित एक्सरसाइज से आपको काफी हद तक लाभ मिल सकता है। मेरी उम्र 39 वर्ष है। मेरा 12 साल का एक बेटा है। लगभग पांच महीने से मुझे पीरियड्स के दौरान काफी दिक्कतें आ रही हैं। मेरे पीरियड्स कभी अनियमित नहीं रहे, लेकिन अब लगभग एक साल से पीरियड्स से पहले पांच-छह दिन तक हलकी स्पॉटिंग होती रहती है। फिर पीरियड्स शुरू होते समय त्वचा में रैशेज पड जाते हैं, खुजली होती है और थोडी सूजन भी आ जाती है। मैंने कई पैड्स बदलकर देखे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कृपया कोई समाधान बताएं। निम्मी, मुरादाबाद -आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से तुरंत मिलें। वजाइनल अल्ट्रासाउंड या पेल्विस अल्ट्रासाउंड कराएं। यह हॉर्मोन की समस्या लगती है। जब यूट्रस में पॉलिप बन जाते हैं तो उन्हें एन्ड्रोमीट्रियल पॉलिप कहते हैं। इसके अलावा जिस समय खुजली की समस्या हो, उस समय वजाइनल जांच कराएं। अपना ब्लड शुगर भी टेस्ट कराएं। मैं 30 वर्षीय विवाहिता हूं। मेरी एक साल की बेटी है। समस्या यह है कि लगभग सात माह से सहवास के बाद मेरी योनि में जलन और खुजली होती है। मेरी समस्या का उचित समाधान बताएं। नीलू चौहान, ऊधमसिंह नगर -अगर आप बच्ची को अपना दूध पिला रही हैं तो एस्ट्रोजन स्तर में कमी के कारण ऐसा हो सकता है। हो सकता है यह फंगल इन्फेक्शन हो, जिसे कैंडिड कहते हैं। आप किसी अच्छी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। आपको छह-सात दिन तक वजाइनल टैबलेट अंदर रखनी होगी, साथ ही खाने वाली टैबलेट का भी कोर्स करना पडेगा। थोडा फैट भी है जरूरी स्त्रियों के लिए थोडा घी-मक्खन खाना जरूरी होता है। अगर आप वजन बढऩे के डर से चिकनाई से दूर रहने की कोशिश करती हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रिपोर्ट के अनुसार भोजन में दूध-मक्खन व घी आदि नहीं लेने वाली स्त्रियों के भोजन में कोलो कैंसर से बचाव करने वाले कैल्शियम और विटमिन डी तत्वों का अभाव पाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें