Move to Jagran APP

कुछ कहते हैं सितारे

झेन गुरु ओशो कहते हैं, मौन की महिमा अपार है। उससे ज़्यादा महिमावान कुछ और नहीं होता। जिसने उसे पा लिया, उसे जि़ंदगी में कुछ और पाने की ज़रूरत नहीं रह जाती।

By Edited By: Published: Thu, 29 Dec 2016 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 05:39 PM (IST)
कुछ कहते हैं सितारे
मां प्रेम ऋतंभरा झेन गुरु ओशो कहते हैं, मौन की महिमा अपार है। उससे ज्यादा महिमावान कुछ और नहीं होता। जिसने उसे पा लिया, उसे जिंदगी में कुछ और पाने की जरूरत नहीं रह जाती। मेष इस महीने आपके रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार में एकता बढेगी। निजी रिश्तों में आप खुशी व संतुष्टि महसूस करेंगे और व्यापारिक तौर पर भी समृद्ध बनेंगे। जिंदगी में कुछ बदलाव आएंगे, जिनका महत्व बाद में समझ आएगा। बात चाहे दिल की हो या व्यवसाय की, हर फैसला इस समय आपके हित में रहेगा। हर तरह के सौदे, समझौते और आर्थिक मसले पर आपकी राय सर्वोपरि रहेगी। किसी पारिवारिक झगडे को खत्म करने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। हर स्तर पर परिवार का सहयोग तो मिलेगा पर उनकी मांगें भी बढेंगी। खानपान या किसी भी चीज की अति से बचें। हर परिस्थिति में अपना व्यवहार संतुलित रखें और जिंदगी को खुल कर जीने की आदत बनाएं। शुभ अंक 10, शुभ रंग वाइन रेड वृष पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां अब खत्म होंगी। प्यार, रोमैंस और जश्न से आपका मूड बदलने लगेगा। व्यावहारिक बनें, ध्यान रखें कि चीजें हमेशा अनुकूल नहीं होती हैं। हो सकता है कि जिन प्रोजेक्ट्स में आप अपना पैसा और समय इन्वेस्ट कर रहे हैं, उनमें अभी सफलता हासिल नहीं कर पाएं। एक समय में कई तरह की परिस्थितियों को आप आसानी से संभाल सकते हैं। व्यावसायिक मसलों या निजी रिश्तों का अत्यधिक विश्लेषण करने से बचें। अपने अंतर्मन की सुनें और करें, इससे आप मुश्किल हालातों का सामना आसानी से कर सकेंगे। दोस्तों और परिजनों का सहयोग बना रहेगा। अपनी आजादी का जश्न मनाएं। शुभ अंक 10, शुभ रंग स्काई ब्लू मिथुन इस महीने आपके कार्ड में कई यात्राएं और विविध प्रकार की गतिविधियां नजर आ रही हैं। तरक्की का अवसर मिलेगा। किसी पारिवारिक कलह को सुलझाने के बाद आपका रवैया गंभीर हो सकता है। सफलता हासिल करने के लिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है, असफलताओं से घबराएं नहीं। आर्थिक लेनदेन में कुछ देरी हो सकती है पर उससे आपके बजट पर कोई बोझ नहीं बढेगा। विदेश से मेहमान या किसी अच्छी खबर के आने की उम्मीद है। क्रिसमस के आसपास आप किसी पार्टी की मेजबानी कर सकते हैं। पुरानी बातें खत्म होंगी तो नई शुरुआत को मौका मिलेगा। खरीदारी करने से मन खुश होगा और किसी प्रियजन के साथ वक्त भी बिता सकेंगे। शुभ अंक 21, शुभ रंग रॉयल ब्लू कर्क आप अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं, लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार के संसाधनों को आसानी से एकत्रित कर लेते हैं। नए व्यावसायिक अवसरों और कॉन्ट्रैक्ट्स को हासिल करने के लिए विदेशी यात्रा व संवाद अहम भूमिका निभाएंगे। घर व ऑफिस में सब व्यवस्थित होने से आपको जल्दी किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं होता है। क्रिसमस के खास अवसर के दौरान किसी प्रियजन से आपकी निकटता बढेगी। सभी ऊर्जाओं के सही संतुलन से कोई अविस्मरणीय अनुभव मिलने की संभावना है। धनु राशि का कोई व्यक्ति आपको काम से संबंधित सलाह देगा। किसी से भी ऐसे वादे न करें, जिन्हें आप पूरा न कर सकते हों। आपकी संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी। शुभ अंक 14, शुभ रंग पीकॉक ब्लू सिंह इस महीने आप निजी रिश्तों में भावनात्मक तौर पर कुछ ज्यादा ही प्रतिक्रिया देंगे। सच को स्वीकार करने की हिम्मत रखिए, किसी सच्चाई से रूबरू होने का समय आ रहा है। अपने मन में हमेशा लोगों या परिस्थितियों की साफ छवि बनाकर न रखें, उनके टूटने पर दुख होता है। अपनी इच्छाओं, उम्मीदों और निर्णयों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना सीखें। स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली बुरी आदतों से दूरी बनाने का प्रयास करें। किसी निजी रिश्ते में गहराता प्यार और समझ आपके व्यवहार और प्राथमिकताओं में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगा। किसी खास ट्रिप पर जाने की योजना बन सकती है। महीने के अंत तक हर स्तर पर खुद को मजबूत पाएंगे। शुभ अंक 7, शुभ रंग सी ग्रीन कन्या इस महीने की शुरुआत में आप कुछ थका हुआ महसूस करेंगे पर दिन बीतने के साथ सब आपके हित में होता जाएगा। किसी व्यक्ति या चीज के प्रति बहुत जल्दी अपनी राय बनाने से बचें। सामाजिक गतिविधियों व पारिवारिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बनी रहेगी। अपने कौशल से हर तरह के व्यावसायिक मसलों को आसानी से सुलझा सकेंगे। निजी रिश्तों में आप भावुक रहेंगे। अपने व्यक्तित्व का बहुत सख्त पक्ष दूसरों के सामने अभी न रखें। माता-पिता व बुजुर्ग रिश्तेदारों को आपके साथ की जरूरत है, उन्हें समय दें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शुभ अंक 4, शुभ रंग सी ब्लू तुला कार्यक्षेत्र व घर में सब व्यवस्थित होने से इस महीने अपने लक्ष्यों को पूरा करने के साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आसानी से निभा सकेंगे। वादों के पूरा होने से निजी रिश्तों में खुशियां और सहयोग बना रहेगा। किसी भी चीज की बर्बादी व अति करने से बचें। आप रिश्तों के प्रति ईमानदार रहते हैं और पार्टनर से भी उसी ईमानदारी की उम्मीद रखते हैं। आप समझ चुके हैं कि जितनी खुशी किसी के साथ रह कर मिलती है, उतनी ही कभी-कभी अकेले रहने से भी मिल जाती है। आप प्यार के मामले में बहुत भाग्यशाली हैं, कार्ड्स में बिलकुल अलग का प्रेम नजर आ रहा है, जिसमें न तो किसी तरह की कोई मांग होगी और न ही उम्मीद। शुभ अंक 2, शुभ रंग रोज पिंक वृश्चिक निजी रिश्तों में शांति और व्यावसायिक क्षेत्र में समझौते करने का समय है। भविष्य का किसी को अंदाजा नहीं होता है इसलिए बेहतर होगा कि जो करना चाहते हैं, आज ही कर लें। कुछ लोगों के साथ मिलकर आप किसी नए बिजनेस प्लैन की योजना बना रहे हैं। टीम के हर सदस्य के साथ अपने व्यवहार को संतुलित रखें। कोई करीबी रिश्तेदार आपके साथ काम करना चाहेगा, इस मामले में अपने विवेक से फैसला करें। अपनी प्राथमिकताओं को समझते हुए सही विकल्पों व अवसरों को समय दें। कंपनी में कोई नया व्यक्ति अपने वादे को पूरा नहीं कर सकेगा, उस पर निर्भर न रहें। किसी स्पेशलिस्ट की मदद से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर कर सकेंगे। जिंदगी के हर पहलू में संतुलन बना कर चलें। शुभ अंक 4, शुभ रंग एमरेल्ड ग्रीन धनु इस महीने क्रिसमस के आसपास सूरज और चंद्रमा, दोनों साथ मिलकर आपको संतुलित रखेंगे। आपकी निजी ताकत आपकी भावनात्मक प्रतिबद्धता पर निर्भर करेगी, जबकि प्रोफेशनल स्तर पर आपको साझेदारी की आवश्यकता महसूस होगी। मुश्किल हालातों को पार करते हुए किसी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में सफलता हासिल करेंगे। धनु राशि का ही कोई व्यक्ति आपको उचित सलाह देगा। प्रियजन हर हालात में आपका साथ निभाएंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, कोई खास सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। जिंदगी के हर पहलू में बदलाव और समायोजन से ही स्थायित्व आ सकेगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए काम से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। शुभ अंक 9, शुभ रंग डीप ब्लू इंडिगो मकर इस महीने ईमानदारी, समझदारी, सजगता और कौशल से अपने क्षेत्र में खूब तरक्की हासिल करेंगे। नए परिदृश्य के माध्यम से भविष्य के लिए कुछ बेहतर योजनाएं बना सकेंगे। बदलाव की बयार में नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। अपने अनुभव और ज्ञान की मदद से एक सलाहकार के तौर पर दूसरों की मदद करेंगे। कोई उम्रदराज व्यक्ति आपकी क्षमताओं को पहचानते हुए अपने किसी प्रोजेक्ट में आपकी भागीदारी चाहेगा। किसी चतुर व्यक्ति से सतर्क रहें, वह आपको गलत डील में फंसा सकता है। इस महीने ज्यादा आर्थिक निवेश न करें। रचनात्मक कार्यों और खेलकूद से जुडी गतिविधियों के लिए समय निकालें। लोगों और परिस्थितियों को जज करने के लिए अपने सिक्स्थ सेंस पर भरोसा कर सकते हैं। शुभ अंक 18, शुभ रंग पीकॉक ब्लू कुंभ पुरानी बातों को खत्म कर नई शुरुआत करने का यह सबसे अनुकूल समय है। इस महीने रिश्तों और व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं में कई तरह के सकारात्मक बदलाव होने की गुंजाइश है। किसी प्रियजन के साथ अपने रिश्ते को आगे बढाने का प्रयास करेंगे, हो सकता है कि साथ समय बिताने के लिए किसी यादगार वेकेशन पर भी जाएं। घर और ऑफिस के इंटीरियर को बदलने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं, निश्चित तौर पर जीत आपकी ही होगी। जीवन के रहस्यमयी पहलुओं को समझने के लिए उच्च परिदृश्य अपनाने की जरूरत है। जिंदगी को खुल कर जीने की आदत डालिए। शुभ अंक 16, शुभ रंग फायरी रेड्स मीन निजी रिश्तों में खुशियां दस्तक दे रही हैं। किसी बिजनेस में आपको काफी लाभ होने की संभावना है। जिंदगी आपको सकारात्मक दिशा दिखा रही है, उस पर आगे बढते रहिए। ध्यान और अंतर्मन में झांकने का यह सही समय है। निजी रिश्तों के प्रति आपका विश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा। बिना किसी बात की परवाह किए अपने खास लोगों के साथ जिंदगी के खुशनुमा पलों का आनंद लें। रचनात्मक कार्यों में डूब कर संतुष्टि महसूस करेंगे। लोगों का दिल जीतने की अद्भुत क्षमता आपके अंदर है, उसका लाभ उठाएं। किसी प्रियजन के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, अवकाश का संयोग है। यह समय रिश्ते को और मधुर बनाएगा। शुभ अंक 1, शुभ रंग लोटस पिंक दूरदर्शी, सकारात्मक और प्रयोगधर्मी होते हैं धनु राशि के लोग आग का प्रतीक होने के नाते धनु राशि वालों की ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा होता है। ये खुद को व्यस्त रखना पसंद करते हैं, खेलकूद में इनकी विशेष रुचि रहती है। ये स्वस्थ होते हैं पर कई बार इनके लिए अपने वजन को नियंत्रित रख पाना मुश्किल हो जाता है। इन्हें बंधनों में बंधना पसंद नहीं होता है इसलिए ये किसी किस्म की दिनचर्या को फॉलो नहीं कर पाते हैं। ये रचनात्मक और हुनरमंद होते हैं। विविधता पसंद होने के साथ ही ये अपनी प्राथमिकताओं का भी खयाल रखते हैं। काम में गुणवत्ता लाने के लिए ये अपना काफी समय लोगों से बातें और विचार-विमर्श करने में लगा देते हैं। ये मन में कोई बात नहीं रखते हैं, जो महसूस करते हैं, उसे दूसरों के सामने रख देते हैं। उनकी सफलता उनके निर्णय करने की क्षमता पर निर्भर करती है, वे हर चीज का गुणा-भाग करने के बाद ही किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं। ये आजादी पसंद और दूरदर्शी होते हैं। निजी रिश्तों के प्रति ये बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। इनमें दूसरों को प्रेरित करने का जज्बा होता है। इनके साथ निभा पाने के लिए आपका प्रयोगधर्मी होना बहुत जरूरी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.