साउथ इंडियन फूड
कैलरी कॉन्शस लोगों के लिए रेस्तरां में सही डिश का चुनाव कर पाना मुश्किल हो जाता है। यहां दी गई चेक लिस्ट आपको यह बताएगी कि हर क्विज़ीन से हेल्दी फूड का चुनाव कैसे किया जाए।
By Edited By: Published: Mon, 05 Sep 2016 11:42 AM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2016 11:42 AM (IST)
डोसा आजकल ज्य़ादातर रेस्तरां में ओट्स, रागी, पोहा, मिक्स दाल, कॉर्न, पनीर, चीज, चाइनीज, मिक्स वेज, कैरट, अनियन और कैबेज डोसा के नाम से इस पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन की 50 से भी ज्य़ादा वरायटी मौजूद होती हैं। कैलरी 400 (सांबर चटनी के साथ एक प्लेन डोसा), 550 से 600 किलोकैल (एक मसाला डोसा में कैसे खाएं मसाला के बजाय प्लेन, ओट्स या रागी डोसा का चुनाव बेहतर है क्योंकि आलू की वजह से मसाला डोसा की कैलरी बढ जाती है। इडली तीन भाग चावल और एक भाग उडद की दाल से तैयार यह ट्रडिशनल साउथ इंडियन डिश सेहत की दृष्टि से बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि इसे भाप में पकाया जाता है। अब इसकी रेसिपी के साथ भी कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। कैलरी 200 से 250 किलोकैल (मध्यम आकार की 2 इडली, सांबर चटनी के साथ ) कैसे खाएं चटनी के बजाय केवल सांबर के साथ इडली खाएं क्योंकि चटनी में मौजूद नारियल और मूंगफली इसका कैलरी काउंट बढा देते हैं । उत्तपम कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि उत्तपम सुपाच्य होता है पर वास्तव में ऐसा नहीं है। गाढे घोल से तैयार होने की वजह से यह बहुत ज्य़ादा ऑयल सोख लेता है (खासतौर पर रवा उत्तपम)। इसमें वडे से भी ज्य़ादा कैलरी होती है। कैलरी 500 किलोकैल (एक उत्तपम सांबर -चटनी के साथ) कैसे खाएं हमेशा चावल-दाल के पेस्ट से बने मिक्स वेज उत्तपम का ऑर्डर दें ताकि सब्जियों से पर्याप्त न्यूट्रिशन मिल सके। रवा उत्तपम से बचें। लेमन राइस रेस्तरां में सर्व किया जाने वाला लेमन राइस थोडा ऑयली होता है और मूंगफली के दानों की वजह से इसका कैलरी काउंट बढ जाता है। फिर भी अगर आप डायबिटिक नहीं हैं तो बेफिक्र होकर लेमन राइस का ऑर्डर दे सकते हैं। कैलरी 200 से 250 किलोकैल (एक सर्विंग रायते के साथ) कैसे खाएं अगर आप लेमन राइस का लुत्फ उठाना चाहते हैं पर इसकी कैलरी से बचना चाहते हैं तो इसमें से मूंगफली के दाने हटा दें। साउथ इंडियन थाली इसमें उबले चावल के साथ बींस-गाजर का मिक्स वेज (पोट्टू), रसम/सांबर, पापड, अचार, दही और पायसम (खीर जैसी स्वीट डिश) सर्व किया जाता है। कुछ रेस्तरां में चावल के साथ पूरियां भी सर्व की जाती हैं। कैलरी 500-600 किलोकैल (एक थाली की पहली सर्विंग) कैसे खाए अगर आपको इसका स्वाद बहुत ज्य़ादा पसंद हो तो भी एक थाली में सर्व किया जाने वाला खाना दो लोगों के लिए पर्याप्त होता है। कर्ड राइस अगर आप गर्मियों के मौसम में साउथ इंडियन फूड का लुत्फ उठाना चाहते हैं लेकिन ज्य़ादा कैलरी से डरते हैं तो कर्ड राइस सबसे बेहतर विकल्प है क्योंकि यह बहुत हलका होता है और इसे ठंडा ही सर्व किया जाता है। कैलरी 100-150 किलोकैल (पापड , अचार, चटनी के साथ एक सर्र्विंग में) कैसे खाएं कैलरी की चिंता से बेफिक्र हो कर इसे जरूर खाएं लेकिन सर्दी-जुकाम हो तो इसके बजाय कोई दूसरा ऑप्शन देख लें। प्रस्तुति : विनीता, इनपुट्स : डॉ. मंजरी चंद्रा कंसल्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट, मैक्स हेल्थ केयर, दिल्ली
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें