सखी रेसिपी प्रतियोगिता नं. 79
1/2 कप मिले-जुले ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश), 1/2 कप सफेद मक्खन, 1/2 कप चीनी, 8 स्लाइस ब्राउन ब्रेड, 1 मिल्क चॉकलेट।
नटी क्रीमी डिलाइट
सामग्री :
1/2 कप मिले-जुले ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश), 1/2 कप सफेद मक्खन, 1/2 कप चीनी, 8 स्लाइस ब्राउन ब्रेड, 1 मिल्क चॉकलेट।
विधि:
1. किशमिश, चीनी और मक्खन को मिक्सी में 2-3 बार ग्राइंड करें।
2. अब इस पेस्ट में बारीक कटे हुए काजू व बादाम डालकर मिलाएं।
3. ब्रेड स्लाइस को हलका गीला करें और मक्खन पेस्ट लगाएं। हलके हाथों से ब्रेड को बेलनाकार रोल करें। उसके बाद फ्रीजर में 10 मिनट के लिए सेट करें।
4. काट कर कसी हुई चॉकलेट सजाकर सर्व करें।
अंचल ध्यानी, आगरा
ब्रेड पेस्ट्री
सामग्री :
6 स्लाइस ब्रेड, एक कप फेंटी हुई क्रीम, 2 बडे चम्मच पाइनएपल जैम, 2 बडे चम्मच कटे हुए काजू व बादाम, 1 बडा चम्मच किशमिश, 1 कप चीनी। तलने के लिए घी।
विधि:
1. ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर लंबाई में दो पीस करें।
2. गर्म घी में ब्रेड के टुकडों को हलका सुनहरा होने तक तलें।
3. एक कप चीनी में आधा कप पानी मिलाकर पतली चाशनी बनाएं। तले हुए ब्रेड स्लाइस गरम चाशनी में कुछ देर पडे रहने दें। 4. अब एक प्लेट में ब्रेड स्लाइस रखें। उस पर जैम की पतली परत फैलाएं। फिर कटे हुए मेवे व किशमिश बुरक दें।
5. ब्रेड का दूसरा पीस रखें, उस पर भी जैम व मेवा लगाएं। इस तरह 4 या 6 पीस रखकर उसे चारों तरफ से क्रीम से कवर करें।
6. ऊपर से भुने हुए मेवे व किशमिश डालकर कुछ देर फ्रिज में रखें। फ्रिज से निकालकर सर्व करें।
अर्चना चौहान, मेरठ
ब्रेड पुडिंग
सामग्री:
4 स्लाइस ब्रेड, तलने के लिए शुद्ध घी, 3/4 कप चीनी, 3/4 कप पानी, 4-5 बडे चम्मच क्रीम, 2 बडे चम्मच मेवे (चौकोर कटे हुए)। विधि:
1. प्रत्येक ब्रेड स्लाइस के चार चौकोर टुकडे कर लें। फिर सुनहरा और कुरकुरा तल लें।
2. कडाही में 3/4 कप पानी व 3/4 कप चीनी घोलकर चाशनी तैयार कर लें।
3. अब प्रत्येक ब्रेड स्लाइस को चाशनी में अच्छी तरह डुबोकर निकाल लें।
4. क्रीम और 2 बडे चम्मच चीनी को तब तक अच्छी तरह फेंटें, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाएं।
5. अब क्रीम में कटे हुए मेवे मिला दें। इस मिश्रण को ब्रेड पर फैला दें। यम्मी ब्रेड पुडिंग तैयार है।
पल्लवी अग्रवाल, गाजियाबाद