Move to Jagran APP

कीनोआ फेटुचीने पास्ता

1. पास्ता का आटा गूथने के लिए कीनोआ (ज्वार) के आटे में नमक और अंडे मिलाकर नर्म आटा गूथ लें। फिर इसे 5-10 मिनट के लिए अलग रखें।

By Edited By: Published: Tue, 03 Dec 2013 01:00 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2013 01:00 PM (IST)
कीनोआ फेटुचीने पास्ता

2-3 व्यक्तियों के लिए

loksabha election banner

सामग्री:

300 ग्राम कीनोआ  (छोटी लाल ज्वार का आटा), 3  अंडे, स्वादानुसार  नमक, 100  ग्राम चिलगोजा, 50  ग्राम बेसिल  लीव्स, 100  मिली. ऑलिव ऑयल, 5  कली लहसुन, 50  ग्राम पार्मेजान  चीज, 1/2  मशरूम, 1/2  कप चेरी टमाटर, डेढ टी स्पून काली मिर्च दरदरा की हुई।

विधि:

1.  पास्ता का आटा गूथने  के लिए कीनोआ (ज्वार) के आटे में नमक और अंडे मिलाकर नर्म आटा गूथ  लें। फिर इसे 5-10  मिनट के लिए अलग रखें।

2.  सॉस  बनाने के लिए ग्राइंडर में चिलगोजे, बेसिल  के पत्ते, लहसुन, ऑलिव  ऑयल डालकर ग्राइंड  कर लें। गाढा पेस्ट तैयार करें। अब पार्मेजान  डालकर एक बार फिर ग्राइंड करें। पेस्तो सॉस  तैयार है। 3.  एक गहरे पैन में पानी लें और उबालें। आटे की लोई बेल कर पतली-पतली पट्टियां (पास्ता जैसे) काटें। इन्हें उबलते पानी में 12-15 मिनट पकाएं। ताजा उबला हुआ पास्ता  तैयार है। अब पानी निकाल कर थोडा ऑलिव  ऑयल लगाएं। 4.  एक पैन में थोडा ऑलिव  ऑयल, कटा हुआ लहसुन, मशरूम डालकर 2  मिनट तक भूनें। अब पेस्तो सॉस और पास्ता डालकर मिलाएं। चेरी टमाटर, काली मिर्च और नमक डालकर 2-3  मिनट तक चलाएं। गरमागरम सर्व करें।

मास्टर शेफ जयनंदन भास्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.