मशरूम एंड चीज हॉट डॉग
100 ग्राम मशरूम, स्वादानुसार नमक, 150 ग्राम प्याज कटा हुआ, 50 ग्राम लहसुन कटा हुआ, 30 ग्राम मॉजरेला चीज, 5 ग्राम पार्मेजान चीज, 15 मिली ऑलिव ऑयल, 1 ग्राम थाइम बारीक कटा हुआ, 1 हॉट डॉग बन, 15 ग्राम मक्खन, 2 ग्राम पार्सले कटा हुआ, 10 ग्राम सरसों के दाने
सामग्री:
100 ग्राम मशरूम, स्वादानुसार नमक, 150 ग्राम प्याज कटा हुआ, 50 ग्राम लहसुन कटा हुआ, 30 ग्राम मॉजरेला चीज, 5 ग्राम पार्मेजान चीज, 15 मिली ऑलिव ऑयल, 1 ग्राम थाइम बारीक कटा हुआ, 1 हॉट डॉग बन, 15 ग्राम मक्खन, 2 ग्राम पार्सले कटा हुआ, 10 ग्राम सरसों के दाने का पेस्ट, 30 मेयोनीज, 150 ग्राम पटैटो फ्राइज, 90 ग्राम कोलस्लॉ (पत्तागोभी का सैलेड), 30 मिली रेड वाइन
विधि:
1. मशरूम को काट कर धो लें। अब एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर लहसुन प्याज डालकर हलका भूरा करें।
2. मशरूम डालकर अच्छी तरह भूनते हुए पकाएं। नमक, क्रीम, पार्मेजान चीज और थाइम डालकर कुछ देर चलाएं। आंच से उतार कर अलग रखें।
3. हॉट डॉग बन को बीच से काट कर मक्खन लगाएं। फिर अवन में रखकर मक्खन पिघलने तक बेक करें। अब ऊपर से मशरूम मिश्रण डालें। फिर मॉजरेला चीज डालकर पिघलने तक बेक करें। सरसों का पेस्ट और मेयोनीज डालें। पटैटो फ्राइज और कोलस्लॉ (सैलेड) के साथ गरमागरम सर्व करें।