लखनवी खीर लसूनी
150 ग्राम लहसïुन, 125 मिली विनेगर, 1 लीटर दूध, 80 ग्राम चीनी, 4-5 केसर के धागे, 4-5 छोटी इलायची पिसी हुई
3-4 व्यक्तियों के लिए
सामग्री
150 ग्राम लहसुन, 125 मिली विनेगर, 1 लीटर दूध, 80 ग्राम चीनी, 4-5 केसर के धागे, 4-5 छोटी इलायची पिसी हुई
विधि
1. लहसुन की कली को छीलकर विनेगर में 30-35 मिनट तक भिगोएं। 35 मिनट बाद इसे गर्म पानी से खूब अच्छी तरह धोएं।
3. फिर लहसुन को तीन बार अलग-अलग उबालें। जितनी बार उबालें पुराना पानी अच्छी तरह निकाल कर ही उबालें। ऐसा करने विनेगर और लहसुन का फ्लेवर निकल जाएगा। जब लहसुन अच्छी तरह उबल जाए तब उसे पीस लें। अलग रखें।
2. एक कडाही में दूध डालकर उबालें। केसर और चीनी मिलाएं। लहसुन पेस्ट मिलाएं। धीमी आंच पर लगभग आधा घंटे या तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा और गाढा न हो जाए। इलायची पाउडर डालकर आंच से उतार लें। एक बोल में निकालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। बादाम और पिस्ता के टुकडों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष