गुणकारी चीकू
हर मौसम में मिलने वाले स्वादिष्टï चीकू के ढेरों फायदे होते हैं। अकसर डॉक्टर्स भी कई गुणों से भरपूर इस फल को खाने की सलाह देते हैं। यह न सिर्फ कई तरह की बीमारियों को दूर भगाता है, बल्कि उनसे बचाता भी है। इसे कभी भी खाना लाभदायक ही होता
हर मौसम में मिलने वाले स्वादिष्ट चीकू के ढेरों फायदे होते हैं। अकसर डॉक्टर्स भी कई गुणों से भरपूर इस फल को खाने की सलाह देते हैं। यह न सिर्फ कई तरह की बीमारियों को दूर भगाता है, बल्कि उनसे बचाता भी है। इसे कभी भी खाना लाभदायक ही होता है।
विटमिंस, फाइबर व कई मिनरल्स से युक्त चीकू आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्ायाल रखता है। बाहरी व्यक्तित्व निखारने के साथ ही यह शरीर को अंदर से भी मजबूत बनाता है। बच्चे हों या बडे, सभी के लिए यह समान रूप से फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं इसके गुणों के बारे में।
- फाइबर की अच्छी मात्रा होने से यह कब्ज की समस्या को दूर और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।
- विटमिन ए, सी व ई की मौजूदगी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक होती है। जहां विटमिन ए आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है तो वहीं विटमिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है।
- चीकू में पाया जाने वाला टैनिन गैस्ट्रिक संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
- इसमें पानी की मात्रा अधिक होने से यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
- इसमें मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस व आयरन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- बच्चों को लूज मोशन होने पर उन्हें उबला हुआ चीकू देना चाहिए। इससे उन्हें काफी राहत मिलती है।
- इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-वायरल व एंटी-फंगल तत्व मौजूद होने से यह बुख्ाार व कफ जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में भी असरदार होता है।
- यह दिमाग को स्वस्थ व शांत रखता है। अनिद्रा, चिंता और अवसाद से पीडित लोगों के लिए यह विशेषकर लाभदायक है।
- कैल्शियम की अच्छी मात्रा होने से यह गर्भवती व बच्चों को फीड कराने वाली स्त्रियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
- यह त्वचा व बालों को स्वस्थ बनाए रखने में भी बहुत उपयोगी होता है। त्वचा की चमक को बरकरार रखने के साथ ही बालों की कोमलता भी बनाए रखता है।
इन सब गुणों के अलावा और भी ऐसे कई गुण हैं जिनके कारण चीकू का सेवन उत्तम माना जाता है। व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्ायाल रखने वाले इस फल को अपने खानपान में जरूर शामिल करना चाहिए।
सखी फीचर्स
(पीएसआरआइ हॉस्पिटल की डाइटीशियन देबजानी बैनर्जी से बातचीत पर आधारित)