फे्रश फ्रूट जलेबी
मैदे में बेसन, दही और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।। फर्म होने के लिए 5-6 घंटे अलग रखें। इस मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालकर एक तरफ रखें।
2-3 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
250 ग्राम मैदा, 50 ग्राम बेसन, 2 टी स्पून दही, तलने के लिए घी, 3 कप चीनी, डेढ कप पानी, 1/4 टी स्पून केसर, 1 टेबल स्पून नीबू का रस फ्लेवर्ड दही बनाने के लिए : 200 ग्राम पानी निकाला हुआ दही, 1 टी स्पून अदरक जूलियन कटी हुई, 1 टेबल स्पून ऑरेंज मामलेड, 2 टेबल स्पून संतरे का रस, 1/2 कप ताजा कटे हुए फल।
विधि:
1. मैदे में बेसन, दही और पानी मिलाकर गाढा पेस्ट बनाएं।। फर्म होने के लिए 5-6 घंटे अलग रखें। इस मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालकर एक तरफ रखें।
2. सिरप बनाने के लिए एक भारी तले वाले पैन में पानी डालकर उबालें। चीनी, केसर डालकर गाढी चाशनी पकाएं।
3. एक अलग फ्राइंग पैन में घी डालकर पकाएं। अब पाइपिंग बैग में भरे मैदा मिश्रण से धीमी आंच पर कुरकुरी जलेबियां तल लें।
4. इन्हें चाशनी में 2-3 मिनट के लिए डालें। फिर बाहर निकाल लें।
5. फ्लेवर्ड कर्ड बनाने के लिए एक भारी तले वाले पैन में संतरे का जूस और अदरक मिलाकर एक मिनट तक पकाएं। अब इसमें ऑरेंज मामलेड डालकर एक मिनट दोबारा पकाएं। आंच से उतार कर पानी निकाले हुए दही और ताजे कटे फलों में मिलाएं। गरमागरम जलेबी के साथ सर्व करें।
मास्टर शेफ जयनंदन भास्कर