कैरेमलाइज्ड़ मैंगो कैनेलोनी
गर्मियों में अगर कुछ कूल रेसिपीज मिल जाएं तो क्या कहने। ताजे और ठंडे फलों के साथ इस सीजन आप भी घर पर तैयार कर सकते हैं ये मजेदार जायके।
सामग्री
200 ग्राम ब्लॉन्च किया हुआ पालक, 2 आम, 4 स्लाइस कॉटेज चीज, 200 ग्राम फालसा, 100 ग्राम चीनी, 1 प्याज, 2 लहसुन की कलियां, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
विधि
1. फ्राइंग पैन में प्याज और लहसुन भूनें। फिर इसमें ब्लॉन्च पालक को काटकर डालें। ऊपर से नमक और काली मिर्च पाउडर भी डालें।
2. अब आम के टुकडों को फ्राइंग पैन में चीनी के साथ 5-10 सेकंड के लिए कैरेमलाइज्ड करें।
3. कॉटेज चीज की स्लाइसेज में पालक और कैरेमलाज्ड़ मैंगो रखकर रोल करें। सभी रोल्स को एक बार पैन में हलका सुनहरा होने तक सेकें।
4. फ्रेश बेरी फालसा में चीनी और थोडा सा पानी डालकर गाढा सॉस तैयार करें।
5. कैरेमलाइज्ड़ मैंगो कैनेलोनी पर सॉस डालकर गार्निश करें।
शू शेफ अनिरुद्ध नौटियाल