कैल्ज़ोन एग्ज़ॉटिका
1 पफ शीट, 10 ग्राम बेस सॉस, 40 ग्राम रोस्टेड शिमला मिर्च, 30 ग्राम मशरूम, 20 ग्राम बेबी कॉर्न, 50 ग्राम कॉटेज चीज़, 10 ग्राम गार्लिक, 15 ग्राम मॉज़रेला चीज़, 1 ग्राम नमक, 1 ग्राम क
By Edited By: Published: Mon, 04 Jul 2016 12:48 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2016 12:48 PM (IST)
1-2 व्यक्तियों के लिए सामग्री 1 पफ शीट, 10 ग्राम बेस सॉस, 40 ग्राम रोस्टेड शिमला मिर्च, 30 ग्राम मशरूम, 20 ग्राम बेबी कॉर्न, 50 ग्राम कॉटेज चीज, 10 ग्राम गार्लिक, 15 ग्राम मॉजरेला चीज, 1 ग्राम नमक, 1 ग्राम काली मिर्च पाउडर, 2 ग्राम इंग्लिश मस्टर्ड, 10 ग्राम मिल्क फॉर पॉलिशिंग, 180 ग्राम पित्जा का गूंधा हुआ आटा विधि 1. पित्जा आटा को रैक्टेंगल शेप में बेल लें। ग्रीस किए हुए शीट पर इसे रखें। 2. एक बोल बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, कॉटेज चीज, बेबी कॉर्न, गार्लिक, मशरूम, मस्टर्ड और मॉजरेला चीज को अच्छी तरह मिलाएं। 3. अब पित्जा शीट पर पित्जा सॉस फैलाएं। बोल वाला मिश्रण डालकर फैलाएं। ऊपर से चीज डालना न भूलें। 4. अब इस शीट की सील को बंद कर दें। बंद किए हुए पित्जा बेस के ऊपर ब्रश से दूध लगाएं। ऊपर से एक छेद कर दें। 5. 350 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गर्म अवन में 15-20 मिनट तक बेक करें। 6. कैल्जोन एग्जॉटिका को गर्मागर्म सर्व करें। कॉरपोरेट शेफ कमल छेत्री
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें