एवोकैडो एंड ऑरेंज सैलेड
1 एवोकैडो, 1 संतरा, 1 छोटा आइसबर्ग लैट्यूस ड्रेसिंग के लिए : 15 मिली. एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, 10 मिली. रेड वाइन विनेगर, 1/2 टी स्पून कटा हुआ लहसुन. 1 टी स्पून राई, 1/4 पिसी हुई काली मिर्च, स्वादानुसार नमक
1-2 व्यक्तियों के लिए
सामग्री :
1 एवोकैडो, 1 संतरा, 1 छोटा आइसबर्ग लैट्यूस ड्रेसिंग के लिए : 15 मिली. एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, 10 मिली. रेड वाइन विनेगर, 1/2 टी स्पून कटा हुआ लहसुन. 1 टी स्पून राई, 1/4 पिसी हुई काली मिर्च, स्वादानुसार नमक
सजाने के लिए : 1 लाल चेरी, 2 टेबल स्पून कैरेमलाइज्ड ऑरेंज प्यूरी, 40 ग्राम कैस्टर शुगर
र विधि:
1. संतरा छीलकर उसकी फांकें अलग करें फिर प्रत्येक फांक से छिलका हटाएं।
2. संतरे के छिलके का सफेद हिस्सा कस कर अलग करें।
3. ऑरेंज प्यूरी बनाने के लिए एक पैन में कैस्टर शुगर और पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक कि चीनी घुल न जाए। अब संतरे का कसा हुआ हिस्सा डालकर नर्म होने तक पकाएं। अलग रखें।
4. एवोकैडो को छीलकर बीच हटाएं और लंबाई में काट लें। आइसबर्ग लैट्यूस को श्रेड करके अलग रखें।
5. अब एक बोल में ड्रेसिंग की सभी सामग्री डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
6. सर्विग प्लेट पर श्रेडेड लैट्यूस सजाएं उसके ऊपर संतरा और एवोकैडो रखें। ड्रेसिंग मिक्सचर डालें। ऊपर से ऑरेंज प्यूरी उडेलें। चेरी से सजाकर सर्व करें।