Move to Jagran APP

आमंड मैंगो पेस्ट्री

100 ग्राम बादाम का पाउडर, 100 ग्राम आइसिंग शुगर, 100 ग्राम मैदा, 50 ग्राम अंडा, 30 ग्राम पिघला हुआ मक्खन, 50 ग्राम अंडे सफेदी, 20 ग्राम चीनी, 50 ग्राम बादाम फ्लेक्स

By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 11:35 AM (IST)
आमंड मैंगो पेस्ट्री

3-4 व्यक्तियों के लिए

loksabha election banner

सामग्री:

100 ग्राम बादाम का पाउडर, 100 ग्राम आइसिंग शुगर, 100 ग्राम मैदा, 50 ग्राम अंडा, 30 ग्राम पिघला हुआ मक्खन, 50 ग्राम अंडे सफेदी, 20 ग्राम चीनी, 50 ग्राम बादाम फ्लेक्स

विधि:

1. आमंड स्पॉन्ज बनाने के लिए बादाम पाउडर में आइसिंग शुगर और मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पिघला हुआ मक्खन और अंडा डालकर मिलाएं। अब अंडे की सफेदी में चीनी मिलाकर तब तक फेटें जब तक कि वह चीनी घुल न जाए और झाग की तरह लगने लगे। अब इसे मैदा मिश्रण में मिलाकर मोल्ड में डालें। इसे 200 डिग्री सेल्शियस पर 6-8 मिनट तक बेक करें।

2. फेंटी हुई क्रीम में आम का गूदा और ताजा कटे हुए आम मिलाएं। अब तैयार स्पॉन्ज पर इस मैंगो मिश्रण को अच्छी तरह फैलाएं। चारों ओर आमंड फ्लेक्स लगाएं।

3. आधा घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ताकि सेट हो जाए।

4. स्लाइस काटकर आम के टुकडों से सजाकर सर्व करें।

शेफ महिंदर रावत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.