आमंड एंड पीच रेलिश
400 ग्राम बादाम, 350 ग्राम आडू, 150 ग्राम चीनी, एक टुकड़ा दालचीनी, एक ताजी लाल मिर्च, 1 स्टार अनाइस (एक तरह का मसाला), 50 मिली ब्लास्मिक विनेगर
4 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
400 ग्राम बादाम, 350 ग्राम आडू, 150 ग्राम चीनी, एक टुकडा दालचीनी, एक ताजी लाल मिर्च, 1 स्टार अनाइस (एक तरह का मसाला), 50 मिली ब्लास्मिक विनेगर
विधि:
एक साफ बोल में गरम पानी लें और उसमें सारे बादाम डालकर 15 मिनट के लिए भिगो दें। छिलका निकाल कर इन्हें काट कर अलग रख दें। लाल मिर्च को बीच से काट लें और उसके बीज निकाल दें। एक पैन लें और उसमें चीनी
डालें, फिर उसमें चौकोर कटे आडू, दालचीनी का टुकडा, स्टार अनाइस और कटी हुई लाल मिर्च डाल कर पकाएं। इसमें ब्लास्मिक विनेगर डाल कर अच्छे से चलाएं। छिले और कटे बादाम को इसमें डालें और 20 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहें। पकने के बाद स्टार अनाइस और दालचीनी के टुकडे को निकाल लें। क्रिस्प ब्रेड, नाचोज और टोस्ट ब्रेड के साथ सर्व करें।
एग्जिक्यूटिव शेफ अजय चोपडा