Move to Jagran APP

सखी का स्वास्थ्य

मेरी उम्र 27 वर्ष है। शादी को दो साल हुए हैं। समस्या यह है कि पीरियड्स बहुत अनियमित हैं। कई बार दो पीरियड्स के बीच में केवल 15-16 दिन का ही अंतराल रहता है। अब मैं कंसीव करना चाहती हूं लेकिन पीरियड्स की अनियमितता के कारण सही गणना नहीं कर

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 02:38 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 02:38 PM (IST)
सखी का स्वास्थ्य

मेरी उम्र 27 वर्ष है। शादी को दो साल हुए हैं। समस्या यह है कि पीरियड्स बहुत अनियमित हैं। कई बार दो पीरियड्स के बीच में केवल 15-16 दिन का ही अंतराल रहता है। अब मैं कंसीव करना चाहती हूं लेकिन पीरियड्स की अनियमितता के कारण सही गणना नहीं कर सकती। मुझे हेवी ब्लीडिंग होती है। इस दौरान बहुत थकान होती है और कई बार चक्कर भी आने लगते हैं। कृपया इस समस्या का उचित समाधान बताएं।

loksabha election banner

एम.आर., दिल्ली

आपको अपने पूरे गायनी चेकअप्स कराने होंगे। हॉर्मोन, थायरॉयड जैसे कई टेस्ट कराने पड सकते हैं। आप तुरंत किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। हो सकता है आपको अल्ट्रा साउंड कराना पडे।

मेरी उम्र 13 वर्ष है। एक साल पहले ही पीरियड्स शुरू हो गए, लेकिन ये बहुत अनियमित होते हैं। समस्या है कि मेरे हाथ-पैरों में बहुत बाल हैं, इस कारण मुझे शर्म महसूस होती है। मेरा कद चार फीट पांच इंच है और वज्ान 45 किलो। मां कहती हैं कि ऐसा किसी बीमारी के कारण होता है। कृपया मुझे बताएं कि क्या मेरी हेल्थ में सुधार हो सकता है?

जे.आर., सूरत

आपको पीसीओडी (पोलीसिस्टिक ओवेरियन डिज्ाीज्ा) की समस्या हो सकती है। हो सकता है कि आपके भीतर मेल हॉर्मोंस अधिक हों। आपको समय रहते इसकी जांच करा लेनी चाहिए। आप अपनी मां के साथ किसी भी अच्छी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें और अपना पूरा इलाज कराएं। आपकी समस्या ठीक हो सकती है।

मेरी उम्र 27 साल है। एक साल की बेटी है। मेरी नॉर्मल डिलिवरी हुई थी, जिसमें वजाइनल टांके आए थे। डिलिवरी के बाद से ही वजाइना बहुत ढीली हो गई है, जिस कारण सेक्स संबंधों के दौरान परेशानी होती है। मेरे पति मुझसे असंतुष्ट रहते हैं। इस कारण मैं बहुत परेशान हूं। क्या इसका कोई इलाज है?

डी.ए., एटा

इसका इलाज तो सर्जरी से ही हो सकता है। आप किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें, वह आपको सही सलाह दे सकेंगी।

मैं 22 साल की अविवाहित लडकी हूं। देखने में दुबली-पतली हूं लेकिन बस्ट एरिया हेवी है, इस कारण काफी शर्म महसूस करती हूं। क्या व्यायाम से इस स्थिति में बदलाव आ सकता है? या फिर कोई सर्जरी करानी पडेगी?

एस.डी., दिल्ली

व्यायाम और मसाज से इस स्थिति में सुधार हो सकता है। इसके अलावा आप यह भी देखें कि क्या आप सही नाप की ब्रा पहन रही हैं? सही सपोर्ट देने वाली ब्रा पहनें। अगर इन उपायों से फायदा नहीं होता और आप इस समस्या से अत्यधिक परेशान हैं तो कॉस्मेटिक सर्जरी करा सकती हैं।

मेरी उम्र 35 साल है। शादी को 10 साल हो चुके हैं। सात साल की बेटी भी है। उसके जन्म के तीन साल बाद से ही मैं लगातार गर्भधारण की कोशिश कर रही हूं, लेकिन कंसीव नहीं कर पा रही हूं। क्या यह कोई समस्या हो सकती है? कृपया बताएं कि मुझे क्या ट्रीटमेंट करवाना चाहिए?

के.जी.,कोलकाता

आमतौर पर 35 की उम्र तक नॉर्मल तरीके से गर्भधारण की संभावना रहती है। लेकिन देर न करें और तुरंत इसकी प्लानिंग करें। अगर सभी उपायों के बावजूद कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से एक बार जांच करा लें। अपने पति की सीमेन जांच भी कराएं। जब तक यह नहीं पता चलेगा कि कंसीव न कर पाने का क्या कारण है, हम कोई सुझाव भी दे पाने की स्थिति में नहीं हैं। तुरंत डॉक्टर से मिल कर कंप्लीट चेकअप्स कराएं और उनकी सलाह मानें।

मेरी उम्र 20 साल है। पीरियड्स के दिनों में पूरे शरीर में दर्द होता है। पीठ, कमर और पेट के निचले हिस्से में इतना दर्द होता है कि पीरियड्स के पहले दिन तो कॉलेज भी नहीं जा पाती। कई बार क्लॉटिंग होती है। दर्द होने पर एक-दो पेनकिलर्स लेनी पडती हैं। क्या इनसे नुकसान हो सकता है?

डी.के., मानेसर

आप पेल्विस अल्ट्रासाउंड कराएं। पीरियड्स के दौरान बहुत आराम करने के बजाय सक्रिय रहें और नॉर्मल काम करती रहें। यह व्यायाम करके देखें। बेड पर लेट जाएं। पैर ऊपर करके हवा में साइकिल चलाएं। दर्द ठीक नहीं होता हो तो पेनकिलर ले सकती हैं। पेट के निचले हिस्से की सिंकाई से आराम मिल सकता है।

मेरी उम्र 29 साल है। पति 32 वर्ष के हैं। शादी के तीन साल बाद भी कंसीव नहीं कर पा रही हूं। डॉक्टर ने कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी, जो हमने कराए भी। मेरे पति का स्पर्म काउंट निल आया। डॉक्टर का कहना है कि वह संतान पैदा करने में सक्षम नहीं हैं। कृपया बताएं, क्या करना चाहिए?

ई.के.,इटावा

आपके पति को एंड्रोलॉजिस्ट से जांच करवानी चाहिए। एक बार जांच में स्पर्म काउंट निल आने का मतलब यह नहीं है कि स्पम्र्स सचमुच निल हैं। दो-तीन बार जांच कराएं। तीन जांच के बाद भी यदि ये निल आएं तो आपको बच्चे के लिए वैकल्पिक उपाय करने होंगे। आप अपने पति को तुरंत किसी एंड्रोलॉजिस्ट को दिखाएं।

मेरी उम्र 39 साल है। पिछले साल से पीरियड्स बहुत अनियमित हैं। मेरी दो बेटियां हैं। हर समय थकान रहती है। हेल्थ को लेकर जागरूक हूं मगर वज्ान तेज्ाी से बढ रहा है। क्या ये प्री मेनोपॉज्ा के लक्षण हो सकते हैं?

एल.डी. बरेली

आप हॉर्मोनल जांच और अल्ट्रा साउंड करवाएं। तभी कारण का पता चल सकेगा। कई बार इस उम्र में भी प्री मेनोपॉज्ा के लक्षण देखे जाते हैं।

लो विटमिन डी से प्रेंग्नेंसी में मुश्किलें

ऐसे कई शोध हुए हैं जिनमें कहा गया है कि प्रेग्नेंसी में विटमिन डी की कमी से प्रसव में काफी मुश्किलें हो सकती हैं। इससे गैस्टेशनल डायबिटीज्ा, प्रीइक्लेम्सिया (हाई ब्लड प्रेशर), बैक्टीरियल इन्फेक्शंस जैसी समस्याओं के अलावा जन्म के समय बच्चे का वज्ान भी कम हो सकता है। इसलिए यह ज्ारूरी है कि कंसीव करने से पहले स्त्रियां अपनी सारी जांचें करवाएं और अपनी डाइट का पर्याप्त ध्यान रखें। विटमिन डी की कमी से बचने के लिए सुबह की धूप में कम से कम 25 मिनट बैठें और साथ ही डॉक्टर की सलाह से विटमिन डी के सप्लीमेंट्स भी लें।

डॉ. उर्वशी प्रसाद झा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.