Move to Jagran APP

फिटनेस का नया फंडा पावर योग

सुंदर और फिट दिखना हर किसी की चाहत होती है। शरीर को स्वस्थ एवं सुंदर दिखाने के लिए जिम में आप घंटों कैलरी बर्न करते होंगे, लेकिन अब दिन में सिर्फ 45 मिनट देकर आप अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। पावर योग के ऐसे ही कई

By Edited By: Published: Tue, 02 Feb 2016 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2016 04:17 PM (IST)
फिटनेस का नया फंडा पावर योग

सुंदर और फिट दिखना हर किसी की चाहत होती है। शरीर को स्वस्थ एवं सुंदर दिखाने के लिए जिम में आप घंटों कैलरी बर्न करते होंगे, लेकिन अब दिन में सिर्फ 45 मिनट देकर आप अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। पावर योग के ऐसे ही कई फायदों के बारे में बता रहे हैं योग एक्सपर्ट दीपक झा।

loksabha election banner

योग के कई रूप हैं, उनमें से ही एक है पावर योग। दुनिया को भारत ने योग जैसा शारीरिक और मानसिक फिटनेस का फंडा दिया और पश्चिम ने उसे अपने तरीके से अपनाया। अपना तरीका यानी, पावर योग। पश्चिम ने अपनी फास्ट लाइफस्टाइल के अनुसार योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप में से इसके शारीरिक रूप को अपनाया। पश्चिमी देशों जैसी लाइफस्टाइल अपनाने की वजह से भारत में भी लोगों के बीच योग का यह मॉडर्न अवतार काफी पसंद किया जा रहा है।

न्यूयॉर्क के योग ट्रेनर बेरिल बेंडर बर्च और लॉस ऐंजलिस के ब्रायन केस्ट ने अपने देश में योग को पॉपुलर बनाने के लिए पावर योग ईजाद किया था। उन्होंने योग को तेज और डाइनैमिक शैली में करना शुरू किया, यही बाद में पावर योग के नाम से जाना जाने लगा। भारत की मेट्रो सिटीज में जहां लोगों के पास समय की कमी रहती है, वहां इसका चलन तेजी से बढ रहा है। जिम, योग, ऐरोबिक्स के अलावा पावर योग के नए सेंटर्स खुल रहे हैं। कम समय में फिट बनाने की वजह से भी यह लोगों की पसंद बनता जा रहा है। पावर योग के ज्यादातर आसन अष्टांग योग से लिए गए हैं। इसे अष्टांग योग का वेस्टर्न अवतार माना जाता है। योग गुरु महर्षि पतंजलि ने शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धता के लिए आठ अंगों वाला अष्टांग योग बनाया था। पावर योग इसी से जन्मा है। इस योग की ख्ाासियत है कि इसका कोई सेट पैटर्न नहीं है। हर योग ट्रेनर इसे अपने तरीके से कराता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले आसनों का क्रम निर्धारित नहीं है।

सलेब्रिटीज की पसंद

पावर योग को आधुनिक समय में लेडी गागा और मेडोना जैसी सलेब्रिटीज ने फेमस किया है। भारत की बात करें तो मलाइका अरोडा ख्ाान, दीपिका पदुकोण, कट्रीना कैफ, रानी मुखर्जी जैसी हस्तियां भी ख्ाुद को फिट रखने के लिए पावर योग करती हैं। यही नहीं, सैफ अली ख्ाान, अर्जुन रामपाल और गोविंदा भी योग के इस आधुनिक रूप का सहारा लेते हैं। स्पोट्र्स पर्सनैलिटीज्ा भी योग के इस रूप को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि पावर योग का पूरा फायदा एथलेटिक बॉडी वाले लोगों को मिलता है।

क्या है पावर योग में खास

पावर योग में योग के पॉपुलर आसन- सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स और कुछ अन्य आसनों को शामिल किया गया है। पावर योग पश्चिमी देशों में वर्ष 1990 के दशक में सामने आया। यह शरीर को फिट रखने का एक आसान तरीका है। योग का यह रूप 16 से 30 साल के युवाओं के लिए अच्छा माना जाता है। पावर योग में संयम और ध्यान पर ज्य़ादा जोर नहीं दिया जाता है, जो कि पारंपरिक योग का मूल मंत्र है। पावर योग शरीर को फिट रखने के लिए किया जाता है, जबकि पारंपरिक योग मन की शांति और संयमित जीवन जीने में मदद करता है।

कई तरह का योग

ट्रेनरों ने पावर योग के भी कई प्रकार विकसित किए हैं। इसमें से हम आपको 6 प्रमुख तरह के पावर योग के बारे में बता रहे हैं-

माइंड पावर योग- माइंड पावर योग का मकसद मन में सकारात्मक विचार लाना और अपने विचारों को नियंत्रण में रखना है। यह पावर योग का आध्यात्मिक पहलू भी है।

कोर पावर योग- यह पेट के निचले हिस्से, पीठ और हिप्स के लिए बनाया गया है। इसे बिक्रम योग की तरह गर्म कमरे में किया जाता है।

पावर योग फॉर किड्स- पावर योग के आसनों से बच्चों को ध्यान लगाने में मदद मिलती है। इससे बच्चा नई बातें सीखने को प्रेरित होता है और उनका आत्मविश्वास भी बढता है। इसीलिए स्कूल के सिलेबस में भी इसे शामिल किया जाने लगा है।

पावर योग फॉर स्टैमिना- ट्रेनर अकसर स्टैमिना बढाने के लिए ब्रिस्क पावर योग के आसनों की प्रैक्टिस कराते हैं। यह अमूमन आधे घंटे का होता है। इसमें वॉर्मअप और सूर्य नमस्कार शामिल रहता है।

पावर ब्रेन योग- यह ब्रेन पावर बढाने के लिए किया जाता है। इसमें पावर योग की तरह शरीर को नहीं थकाया जाता बल्कि गर्म कमरे में इसे धीमी गति से किया जाता है। यह धीमी गति के मार्शल आर्ट यानी ताई ची की तरह है। इसमें सांसों और ध्यान पर जोर दिया जाता है। इसे रोज या हफ्ते में पांच दिन किया जाता है।

पावर योग फॉर वेट लूज- इसमें योग की पुरानी तकनीक के साथ आधुनिक तरीके भी शामिल किए जाते हैं। हालांकि पावर योग में ख्ाास डाइट के बारे में नहीं कहा गया है, पर वजन कम करने में डाइट का अहम रोल होता है। इसके लिए ट्रेनर फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। फिश और व्हाइट मीट सीमित मात्रा में लिए जा सकते हैं। पानी पीते रहना भी जरूरी है।

दूसरी एक्सरसाइज भी चुनें

पावर योग कई मामलों में पारंपरिक एक्सरसाइज से बेहतर है तो कई मामले में अलग है। मसलन कैलरी बर्न करने की बात करें तो एक घंटे तक पावर योग करने से 200 कैलरी बर्न होती है। इतनी ही देर तक ऐरोबिक्स से 400 कैलरी बर्न करने में मदद मिलती है। सामान्य स्पीड से स्विमिंग की बात करें तो इसमें आप 350 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं। कम स्पीड में जॉगिंग करने से आपकी 300 कैलरी बर्न होगी। भले ही पावर योग करने से बाकी एक्सरसाइज के मुकाबले कम कैलरी बर्न होती है, लेकिन यह आपके शरीर के जोडों और मसल्स पर स्ट्रेस डाले बिना आपको फिट रखने में मदद करता है। इसलिए यह बडी उम्र के लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

पावर योग के फायदे

- पावर योग कैलरी बर्न करता है।

- यह योग स्टैमिना, ताकत और लचीलापन बढाता और शेप सुधारने में भी मददगार है।

- ब्लड सर्कुलेशन और प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाता है।

- हानिकारक केमिकल्स को पसीने के रूप में शरीर से बाहर निकालता है।

- बाकी एक्सरसाइज की तरह इसे भी करने से मानसिक शांति मिलती है।

- पोस्चर सुधारने, पीठ और कमर दर्द दूर करने में सहायक है।

- एसिडिटी की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए पावर योग बेस्ट है।

- हाइपरटेंशन और महिलाओं के पीरियड से जुडी समस्याएं दूर करने के लिए भी काफी फायदेमंद है।

- साइक्लिंग, गोल्फ, फुटबॉल और स्विमिंग करने वालों की परफॉर्मेंस सही बनाता है।

ट्रेनर की सलाह

- पावर योग में कौन-कौन से आसन कराए जाते हैं?

एक्सपर्ट : सूर्य नमस्कार कम से कम 50 बार होता है। इसमें धनुरासन, चक्रासन किए जाते हैं। इसमें एक स्पेशल सीक्वेंस है, जिसमें पादहस्तासन, पश्चिमोत्तासन जैसे आसनों को मिलाकर किया जाता है।

- क्या पावर योग के लिए ट्रेनिंग जरूरी है?

एक्सपर्ट : यह एक स्पेशल योग है। अगर आप इसे बिना ट्रेनर के करने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें। क्योंकि इससे बोन या बैक इंजरी या जॉइंट्स पेन बढऩे का ख्ातरा होता है।

- क्या दिल और बीपी के मरीज और प्रेग्नेंट स्त्रियों को पावर योग करना चाहिए?

एक्सपर्ट : दिल और बीपी के मरीजों को डॉक्टर के चेकअप के बाद ही पावर योग करने की सलाह दी जाती है। प्रेग्नेंट स्त्रियों को स्ट्रेंथ वाली एक्सरसाइज की मनाही होती है।

- क्या इसे विडियो देखकर कर सकते हैं?

एक्सपर्ट : विडियो देखकर कोई योग न करें क्योंकि विडियो में उस बॉडी में कितना स्टैमिना और फ्लेक्सिबिलिटी है, इस बात का पता नहीं चलता है। किताब पढकर भी योग ट्राई न करें।

- यह सिर्फ िफजिकल स्ट्रेन्थ के लिए है?

एक्सपर्ट : सिर्फ िफजिकल स्ट्रेंथ ही नहीं यह मेंटल के लिए भी होता है। इसके साथ ही बॉडी, माइंड, सोल और एकाग्रता में भी सुधार लाता है। पावर योग बेसिकली िफजिकल और मेंटल दोनों के लिए होता है।

- किस उम्र के लिए है पावर योग?

एक्सपर्ट : इसे 16 साल के बच्चों से लेकर 50 से ज्य़ादा की उम्र के लोग कर सकते हैं। 40 साल की उम्र के बाद बीमारियां पकडऩे लगती हैं, इसलिए इस उम्र के लोगों के लिए डॉक्टरी राय के साथ योग एक्सपर्ट की सलाह भी बेहद जरूरी है।

गीतांजलि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.