एक अनार फायदे हजार
अनार दिखने में जितना सुंदर होता है, सेहत की दृष्टिï से भी उतना ही ख़्ाास माना जाता है। अनार को सेहत का खजाना भी कहा जाता है। किसी डिश की रौनक बढ़ानी हो या अपने चेहरे की, इसका इस्तेमाल अकसर ही किया जाता है।
अनार दिखने में जितना सुंदर होता है, सेहत की दृष्टि से भी उतना ही ख्ाास माना जाता है। अनार को सेहत का खजाना भी कहा जाता है। किसी डिश की रौनक बढानी हो या अपने चेहरे की, इसका इस्तेमाल अकसर ही किया जाता है।
स्वादिष्ट होने के साथ ही अनार बेहद स्वास्थ्यवर्धक फल भी है। डॉक्टर्स रोजमर्रा के खानपान में इसे शामिल करने का सुझाव जरूर देते हैं। इसे सेहत का खजाना भी कहा जाता है। आइए जानते हैं, इस विशिष्ट फल के फायदों के बारे में :
-इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। साथ ही पेट से संबंधित विभिन्न बीमारियों से भी बचाव करता है।
-अनार में ऐसे गुण हैं जो कैंसर से शरीर को बचाते हैं। ख्ाास तौर पर ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और फेफडों के कैंसर में अनार के जूस का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।
-विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर यह फल हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों की अधिकता होने के कारण यह ख्ाराब कोलेस्ट्रॉल को बढऩे से शुरुआती दौर में ही रोक देता है।
-इसमें फॉलिक एसिड भी होता है, जिससे उच्च रक्तचाप और एनीमिया का ख्ातरा कम होता है। हीमोग्लोबिन की कमी में अनार का सेवन अच्छा माना जाता है, मगर डायबिटीज्ा के रोगी इसे न लें।
-अनार खाने से शरीर में खून का प्रवाह ठीक तरह से होता है। यह हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक से भी बचाव करता है।
-अनार का जूस खून को पतला बनाने की विशेषता रखता है, जिससे खून के थक्के नहीं बनते।
-यह स्ट्रेस लेवल को काफी हद तक कम करता है। डिप्रेशन में भी इसके सेवन का सुझाव दिया जाता है।
-यह फल दिमाग के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से अल्जाइमर्स जैसी बीमारियों की आशंका भी कम हो जाती है।
-यह दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ ही सांस की दुर्गंध भी दूर करता है।
-गर्भवती स्त्रियोंं को अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। यह गर्भस्थ शिशु के लिए फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में इसके नियमित सेवन से जन्म के बाद बच्चे को वजन संबंधी दिक्कत नहीं होती है।
-अगर नियमित रूप से इसके जूस का सेवन किया जाए तो त्वचा चमकदार बनी रहती है। साथ ही यह झुर्रियों की समस्या से भी त्वचा का बचाव करता है।
अनार के दानों को स्वादिष्ट स्नैक के रूप में खाने के अलावा फ्रूट रायते या चाट में डाल कर भी खाया जा सकता है। कई चटपटी डिशेज की गार्निशिंग भी इसके लाल-लाल दानों से की जाती है। जब एक अनार के इतने सारे फायदे हैं तो फिर क्यों न इसे अपनी नियमित डाइट में शामिल किया जाए और स्वस्थ रहा जाए! न्यूट्रिशनल वैल्यू प्रति 100 ग्राम
विटमिन सी : 10.2 मिग्रा
एनर्जी : 65 किलोकैल
कार्बोहाइड्रेट : 18.7 ग्राम
शुगर : 13.7 ग्राम
फाइबर : 7 ग्राम
प्रोटीन : 1.6 ग्राम
फॉस्फोरस : 36 मिग्रा
सखी फीचर्स
(फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट की चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. संध्या पांडेय से बातचीत पर आधारित)