10 मेमोरी बूस्टर फूड्स
अगर आप कुछ भी याद करते ही भूल जाते हैं और काम में मन भी नहीं लगता तो यह सब कमजोर मस्तिष्क की निशानियां हैं।जरूरी है कि भोजन में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए, जो याददाश्त मजबूत करे।
By Edited By: Published: Sat, 02 Jul 2016 12:45 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2016 12:45 PM (IST)
बातों को फिंगर टिप्स पर याद रखने के लिए जहां प्रैक्टिस की जरूरत है वहीं खाने में भी कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करने की जरूरत है जो आपके दिमाग को तेज करें। 1. अंजीर : जिन फलों में फॉस्फोरस तत्व पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, वे स्मरण शक्ति बढाने में खासतौर पर उपयोगी होते हैं। अंगूर, अंजीर और संतरे को दिमागी ताकत बढाने के लिए नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। 2. अखरोट : अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। ओमेगा 3 के कारण मस्तिष्क में न्यूरोट्रांस्मिशन यानी कोशिकाओं के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर होता है। यानी इसे खाने से दिमाग तेज काम करता है। 3. सालमन मछली : इंसान के मस्तिष्क का करीब 60 फीसदी हिस्सा फैट से बना है। इसका मतलब यह है कि दिमाग को ठीक से चलाने के लिए लगातार फैटी एसिड की जरूरत होती है। सालमन मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। 4. टमाटर : एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपीन का बढिय़ा स्रोत होने के कारण यह मस्तिष्क की शक्ति बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फ्री रेडिकल दिमाग को नुकसान पहुंचाते हैं। रोज टमाटर खाने से फ्री रेडिकल की समस्या दूर होती है। 5. ग्रीन टी : चाय में भी भरपूर एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो मेमोरी को धारदार बनाने में सहायक होते हैं। इसमें पॉलिफिनोल तत्व होता है जो स्मरण शक्ति बढाता है। दो कप चाय रोज पीना उचित है। 6. डार्क चॉकलेट : इनमें मस्तिष्क के लिए जरूरी अच्छी क्वॉलिटी के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले फ्लैवनॉयड्स मस्तिष्क में रक्तसंचार सुधारते हैं। 7. ब्लूबेरी : इन फलों में भी फ्लैवनॉयड पाए जाते हैं जो दिमाग को तेज बनाते हैं। इससे याददाश्त और चीजों को पहचानने की शक्ति बढती है। 8. पालक : पालक में पोटैशियम होता है। इससे दिमागी कोशिकाओं में आपसी संपर्क बेहतर होता है। साथ ही सोचने समझने और याद रखने की शक्ति भी बढती है। पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा मैग्नीशियम, फोलेट, विटमिन ई और के भी होते हैं जो डिमेंशिया से बचाते हैं। 9. मूंगफली : मूंगफली में विटमिन बी-3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है और याददाश्त बढाने में भी काफी सहायक होता है। रोजाना मूंगफली का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। 10. ब्रॉक्ली : यह मस्तिष्क में नई कोशिकाओं की वृद्धि को बढावा देती है। इसके अलावा दिमाग की कोशिकाओं के बीच संपर्क को बेहतर करती है, जिससे दिमाग तेज काम करता है। सखी फीचर्स
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें