10 हेल्दी फूड्स
गर्मियों में शरीर को महज़्ा पानी ही नहीं, मौसमी फल, सब्जियों और नट्स की भी ज़रूरत होती है। ऐक्शन कैंसर हॉस्पिटल की आहार विशेषज्ञ डॉ. प्रीति जैन बता रही हैं हेल्दी फूड के गुणों के बारे में।
गर्मियों में शरीर को महज्ा पानी ही नहीं, मौसमी फल, सब्जियों और नट्स की भी जरूरत होती है। ऐक्शन कैंसर हॉस्पिटल की आहार विशेषज्ञ डॉ. प्रीति जैन बता रही हैं हेल्दी फूड के गुणों के बारे में।
गर्मी के मौसम में खाने से ज्य़ादा तरल पदार्थ पीने का मन करता है। तो क्यों न इस सीजन कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स खाएं, जो आपकी सेहत बनाने के साथ ही दिन भर ऊर्जावान भी रखेंगे। इन्हें डाइट में शामिल कर कई बीमारियों से बचा जा
सकता है।
कीवी
हमारे जीवन में अन्न के अलवा फलों का बहुत महत्व है। कई फ्रूट्स बीमारियों और संक्रमणों से शरीर को दूर रखते हैं। कीवी उन्हीं में से एक है। एक शोध में पाया गया है कि रोज कीवी खाने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही यह फल न सिर्फ नुकसान पहुंचाने वाले वसा को कम करता है, बल्कि खून को पतला रखकर थक्का जमने के खतरे को भी कम करने में कारगर है। शोधों के अनुसार, लगातार 25 दिनों तक रोज 2-3 कीवी का सेवन किया जाए तो शरीर में वसा जमा होने और खून का थक्का जमने का खतरा काफी कम हो जाता है। इस फल के कारण खून में पाए जाने वाले ट्राइग्लिसराइड्स (वह वसा जो नुकसानदेह कोलेस्ट्रॉल का अंश होते हैं) लगभग 15 प्रतिशत तक कम हो जाते हैं। गर्मियों के मौसम में भी इसका सेवन लाभदायक होता है।
शरीफा
शरीफा विटमिन सी का भरपूर स्रोत है, जो कि हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स का मुकाबला कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें विटमिन ए है, जो स्वस्थ त्वचा, बेहतर दृष्टि और स्वस्थ बालों के लिए सर्वोत्तम है। इसमें मैग्नीशियम भी भी है, जो दिल के रोगों से भी रक्षा करता है और मांसपेशियों को आराम दिलाता है। शरीफा में विटमिन बी 6 और पोटैशियम भारी मात्रा में हैं और यह पाचन तंत्र के लिए अच्छा है। स्वस्थ पाचन और कब्ज रोकने में भी शरीफा पूर्ण समर्थ है। यह आहार फाइबर से भरा है, इसीलिए यह वेट मैनेजमेंट का अच्छा विकल्प है।
आंवला
मधुमेह के मरीजों के लिए आंवला बहुत ही फायदेमंद होता है। मधुमेह के मरीज हल्दी के चूर्ण के साथ आंवले का सेवन करें, इससे उन्हें फायदा होगा। बवासीर के मरीज सूखे आंवले को महीन या बारीक करके सुबह-शाम दूध के साथ रोज लें। इससे बवासीर में फायदा होगा। गर्मियों के मौसम में कई बार नाक से खून निकलने लगता है, इसमें भी आंवले का सेवन कारगर है क्योंकि आंवला की तासीर ठंडी होती है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है। इसमें विटमिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है। स्ट्रॉबेरी के सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके नियमित सेवन से दिन भर काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी प्राप्त होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हंै, जो मोतियाबिंद से बचाव करते हैं। स्ट्रॅाबेरी में कैंसर से लडऩे वाले तत्व भी होते हैं, जो कि कई तरह के कैंसर से लड सकते हैं। इसमें पाए जाने वाला पोटैशियम हार्ट अटैक और स्ट्रोक के रिस्क को कम करता है। इसलिए इस सीज्ान इसका सेवन अवश्य करें।
एप्रिकॉट
एप्रिकॉट आंखों की सेहत के लिए उत्तम फल माना गया है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में समर्थ है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से फ्री रेडिकल्स को भी बाहर निकालते हैं, जो कि कई प्रकार के कैंसरों का एक प्रमुख कारण है।
ब्रॉक्ली
ब्रॉक्ली विटमिन सी से भरपूर है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को म•ाबूत करती है। शोधकर्ताओं के अनुसार ब्रॉक्ली में बीटा-कैरटीन होता है, जो मोतियाबिंद और मस्क्युलर डीजनरेशन होने से रोकता है। यह शरीर को एनीमिया और अल्जाइमर से भी बचाती है क्योंकि इसमें बहुत ज्य़ादा आयरन और फोलेट पाया जाता है। इसीलिए इसका नियमित सेवन गर्भवती स्त्रियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक्सपट्र्स का यह भी मानना है कि ब्रॉक्ली में मौज्ाूद फोलेट भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी कई दोषों को रोकने में मदद करता है।
मशरूम
मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमें नुकसानदेह फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसके सेवन से शरीर में एंटी-वायरल और अन्य प्रोटींस की मात्रा बढती है, जो कोशिकाओं को रिपेयर करने में सहायक है। यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, जो माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमणों को ठीक करता है। यह प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाता है। इसमें लीन प्रोटीन होता है, जोकि वजन घटाने में कारगर है। मोटापा कम करने की इच्छा रखने वालों को प्रोटीन डाइट पर रहने की सलाह दी जाती है, जिसमें मशरूम खाना भी अच्छा माना जाता है।
लहसुन
लहसुन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है। इसके सेवन से हृदय हमेशा सेहतमंद रहता है। उच्च रक्तचाप को दूर करने में भी लहसुन काफी फायदेमंद होता है। लहसुन का एक गुण यह भी है कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। कई जानकार तो यह भी मानते हैं कि यह कैंसर जैसे गंभीर रोग से भी लडऩे में कारगर हथियार है। लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से गर्मियों में इसका अधिक प्रयोग पेट में गर्मी या पित्त निकलने का कारण बन सकता है।
कटहल
कटहल में पोटैशियम पाया जाता है जो कि हार्ट की समस्या को दूर करता है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर लो कर देता है। इस रेशेदार फल में काफी आयरन पाया जाता है, जो शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करने में सहायक है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढता है। इसकी जड एस्थमा के रोगियों के लिए अच्छी मानी जाती है। यह अल्सर और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है, साथ ही इसमें मौ•ाूद फाइबर कब्ज जैसी कई समस्याओं को दूर करने में सहयक हैं।
अंजीर
इसका सेवन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, साथ ही इन्फेक्शन से लडऩे में भी कारगर होता है। इसके सेवन से यूरिनरी इन्फेक्शन, खांसी या जुकाम जैसे संक्रमण भी दूर होते हंै।
अंजीर गुणों से भरा मेवा है, जो कि स्त्रियों के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें आयरन और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है। इसके नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप में लाभ मिलता है। ड्राई अंजीर विटमिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर अंजीर के गुणों का लाभ उठाएं। द्