इंसानियत में है यकीन
मॉडलिंग से एक्टिंग में अपनी पुख्ता पहचान बनाने वाले सिद्धार्थ मूलत: दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म थी स्टूडेंट ऑफ द ईयर। आजकल वे अपनी नई फिल्म एक विलेन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों से इतर कुछ सवाल सिद्धार्थ से..।
1. फिल्म हंसी तो फंसी आपके लिए किस मायने में अलग थी?
यह मेरी पहली सोलो हीरो वाली फिल्म थी। और इस फिल्म के बाद यह जान गया कि मैं सोलो हीरो वाली फिल्मों से लोगों का मनोरंजन कर सकता हूं। मेरा खुद पर यकीन बढ गया है।
2. परिणीति का साथ कैसा लगा?
बहुत अच्छा। लोगों ने हमारी जोडी को पसंद कि या तो जाहिर है कि वे अच्छी हैं और मुझे भी को-आर्टिस्ट के रूप में पसंद आई। वैसे हमने साथ ही करियर शुरू किया था, लेकिन उनकी फिल्में लगातार रिलीज हो गई और मेरे साथ वैसा नहीं हुआ।
3. आगे क्या सोचा है?
सोचता हूं कि नई फिल्मों में काम करना है तो खुद को बनाए रखना होगा। हर फिल्म को एक चैलेंज की तरह लेना है।
4. अमूमन लोग एडी बनने के बाद डायरेक्शन में आना पसंद करते हैं?
ऐसी बात नहीं है। तमाम नए कलाकार पहले एडी बने हैं। जब वे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करके सारी चीजें सीख लेते हैं, तब पर्दे पर आते हैं। इससे काम करना आसान होता है, क्योंकि आपको उसकी तकनीक पता होती है। रणबीर कपूर, सोनम कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन, सभी ऐसे ही आए हैं।
5. किस्मत और मेहनत में पहला स्थान किसे देंगे?
पहले और बाद की बात तो नहीं करूंगा। इसलिए, क्योंकि मेहनत तो हम करते ही रहते हैं, पर जब तक किस्मत साथ नहीं देती, आपकी बात नहीं बनती। जब किस्मत साथ देती है तो रास्ते अपने आप निकल आते हैं।
6. हीरो न होते तो?
बैंकिंग में होता। मेरा भाई भी उसी में है। पूरा परिवार नौकरी में है।
7. करियर का टर्निग प्वॉइंट?
मेरा मुंबई में टिके रहना ही मेरे करियर का टर्निग प्वॉइंट है। अगर मन मारकर वहां नहीं रुकता तो यह सब नहीं होता।
8. लोग कहते हैं कि अब स्टार बनना आसान हो गया है?
ऐसा नहीं है। उनके लिए होगा, जो लोग फिल्मी परिवार से होंगे। उनका यहां गॉडफादर होगा। मैं खुद एक उदाहरण हूं।
9. लेकिन आपके गॉडफादार तो करण जौहर माने जाते हैं?
मैं उन्हें मानता हूं, पर फिल्म मिलने के बाद का।
10. पसंदीदा निर्देशक व ऐक्टर?
मेरे फेवरिट डायरेक्टर हैं करण जौहर और ऐक्टर शाहरुख खान। मैं शाहरुख की फिल्में देखकर बडा हुआ। मेरे करियर की शुरुआत उनकी फिल्म माई नेम इज खान से हुई। मैं उसमें एडी था।
11. आपने किसी से प्यार किया?
स्कूल में थी एक लडकी, लेकिन जल्दी ही हम अलग हो गए।
12. पहली नजर के प्यार में यकीन है?
हां, मुझे पसंद है। यह अनुभव लेना चाहूंगा।
13. दिल की सुनते हैं या दिमाग की?
दिल का सुनना अच्छा होता है, लेकिन कई बार दिमाग भी सही काम करता है।
14. लडकियां आपको लेकर क्रेजी हैं। आप किसके क्रेजी हैं?
कोई नहीं है। मैं तो चाहता हूं कि कोई ऐसी मिले, जिसकासाथ पाकर मन झूम जाए।
15. धर्म में यकीन करते हैं?
करता हूं, लेकिन मेरा तरीका अलग है। मैं इंसानियत में यकीन करता हूं। देखें तो यह भी हमारे धार्मिक होने का ही एक रूप है।
रतन