Move to Jagran APP

स्टाइल स्टेटमेंट हैं फ्लोरल डैंगलर्स

इस साल रेड कार्पेट्स पर ईयररिंग्स एक फैशन स्टेटमेंट के तौर पर उभरे हैं। फैशन ज्यूलरी में फ्लोरल डिजाइंस वाले डैंगलर्स, शैंडेलियर्स और ड्रॉपलेट्स का जलवा है। ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स जैसे हूप्स इस साल फैशन से बाहर हुए हैं। सॉफ्ट और वॉर्म कलर्स छाए हैं। जानते हैं क्या है नया, चमचमाती-जगमगाती ईयररिंग्स की दुनिया में।

By Edited By: Published: Thu, 03 Oct 2013 11:21 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2013 11:21 AM (IST)
स्टाइल स्टेटमेंट हैं फ्लोरल डैंगलर्स

इस वर्ष रेड कार्पेट्स पर लगभग हर बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री ने ईयररिंग्स को फैशन स्टेटमेंट की तरह अपनाया। फ्लोरल  इस वर्ष का हॉट ट्रेंड  है, जबकि वॉर्म  पेस्टल्स के साथ नियॉन  कलर हर तरफ छाया है। ईयररिंग वह ज्यूलरी है, जिसे पहनने के बाद किसी अन्य एक्सेसरी की जरूरत नहीं पडती, इसलिए खासतौर पर युवतियां इसकी दीवानी हैं। अब डिजाइनर्स पैटर्न और डिटेलिंग पर बहुत काम कर रहे हैं। जानते हैं इस वर्ष के टॉप ईयररिंग्स ट्रेंड्स  के बारे में।

loksabha election banner

शैंडेलियर्स 

रोमैंटिक  लुक के लिए परफेक्ट  चॉइस  हैं शैंडेलियर्स। खास  आयोजनों के लिए ये लडकियों की पहली पसंद हैं। इन्हें स्टेटमेंट ईयररिंग्स  की तरह पहना जा सकता है। इस साल रेड कार्पेट पर गोल्ड या डायमंड के साथ प्रेशियस  स्टोंस का जादू सिर चढ कर बोला। इंग्लिश ऐक्ट्रेस केरा डेलेवाइन के गर्दन तक झूलते टियरड्रॉप शैंडेलियर्स ने सबका ध्यान आकर्षित किया तो फ्रीडा पिंटो के सिंपल ड्रॉप शेप्ड  ईयररिंग्स भी सराहे गए।

डैज्िलग डैंगलर्स 

इस वर्ष कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पदुकोण  की भारतीय साडी और डैंगलर्स  ने फैशन पंडितों को खूब लुभाया। ज्यूलरी एग्जीबिशंस और रेड कार्पेट्स पर भी डैंगलर्स  की धूम है। पारंपरिक परिधानों पर ये सूट करते हैं। लंबे बालों पर भी ये बहुत खूबसूरत दिखते हैं।

ईयर कफ

यंगस्टर्स को ईयर कफ भी लुभा रहे हैं। मल्टी पियर्सिग के साथ इन्हें आराम से कैरी किया जा सकता है। इस वर्ष रेड कार्पेट पर अमेरिकन ऐक्ट्रेस व सिंगर करस्टेन डंस्ट के फ्लावर शेप्ड ईयर कफ आकर्षण का केंद्र रहे।

क्लासिक स्टड्स

रोजमर्रा  की जिंदगी  में क्लासिक  स्टड्स हमेशा से पॉपुलर रहे हैं। कॉलेज हो या ऑफिस, फॉर्मल मीटिंग हो या पार्टी, स्टड्स शालीन व्यक्तित्व के लिए पहली चॉयस हैं। ये सुविधाजनक भी हैं। प‌र्ल्स और 18 कैरट गोल्ड के अलावा डायमंड स्टड्स आजकल फैशन में हैं। बिग बॉस सीजन-6 में आई टीवी स्टार किम  करदाशियां के एल्फाबेटिकल (के और डब्ल्यू लिखे) स्टड्स  ने पिछले साल लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। इस साल की शुरुआत में ही रेड कार्पेट पर हंगेरियन मॉडल बारबरा पेलविन के फ्लोरल शेप वाले सिंपल स्टड्स को भी खूब सराहा गया।

फ्लोरल डिजाइंस

कान रेड कार्पेट में फ्लोरल ज्यूलरी एक ट्रेंड की तरह उभरी है। परिधानों से लेकर ज्यूलरी तक फ्लोरल डिजाइंस छाए रहे। अपने खूबसूरत स्टड्स के लिए पहचानी जाने वाली कंट्री सिंगर टेलर स्विफ्ट साल की शुरुआत में ही एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बिग, बोल्ड और फ्लोरल शेप वाले ईयररिंग्स में दिखीं।

हूप्स 

हालांकि हूप्स  क्लासिक  ईयररिंग्स  हैं और ये कभी फैशन से आउट नहीं होते, लेकिन मेगा लार्ज  हूप्स  का फैशन अब खत्म  होने लगा है। सलेब्रिटीज,  फैशनपरस्त युवाओं से लेकर सोशलाइट्स  या आम ज्यूलरी  प्रेमी स्त्रियां भी गर्दन तक झूलने वाले हूप्स  को नापसंद करने लगी हैं। वैसे पिछले साल तक ही हूप्स  सिंगर-ऐक्टर जेनिफर  लोपेज  के फेवरिट  ईयररिंग्स रहे। बॉलीवुड  ऐक्ट्रेसेज ने भी इन्हें बहुत पहना है। चित्र में चित्रांगदा सिंह की छोटी सी नथनी के साथ हूप्स गजब ढा रहे हैं। लेकिन अब तो डैंगलर्स का जमाना है।

ट्राइबल स्टाइल

ट्राइबल  स्टाइल वाली ज्यूलरी व्यक्तित्व को कलात्मक अंदाज देती है। कान रेड कार्पेट में विद्या बालन के भारतीय परिधानों और उनकी फैशन एक्सेसरीज की चर्चा रही। विद्या वहां ज्यूरी मेंबर थीं। कभी उन्होंने येलो गोल्ड के दक्षिण भारतीय टेंपल स्टाइल वाले गहने पहने तो कभी ट्राइबल शेप वाले कलर्ड ईयररिंग्स। टेंपल स्टाइल ज्यूलरी पर देवी-देवताओं के मोटिफ्स  थे। उन्होंने स्ट्रॉंग जियोमेट्रिक  पैटर्न के स्टेटमेंट आम्रपाली  झुमके भी पहने। अब तो लडकियां ट्राइबल पैटर्न के हैंडीक्राफ्ट ईयररिंग्स भी पहन रही हैं। रंगों के साथ ही इनकी इकोनॉमी रेंज भी उन्हें भाती है।

सॉफ्ट कलर्स 

इस वर्ष ईयररिंग्स में दो बडे कंट्रास्ट नजर आए। स्टोंस और क्रिस्टल्स वार्म कलर्स (रेड या पिंक) और सॉफ्ट पेस्टल्स  में दिखे तो कई बार ब्लैक और व्हाइट कं ट्रास्ट भी दिखा। नियॉन की फैशन में वापसी हुई है। व्हाइट के साथ पिंक, ग्रीन और रेड का कॉम्बीनेशन युवाओं को लुभा रहा है।

नेचर इंस्पायर्ड 

ट्रडिशनल  डिजाइंस  कभी फैशन से बाहर नहीं होते। रंग-बिरंगे स्टोंस या नगों के साथ नेचर इंस्पायर्ड जैसे पीकॉक पैटर्न ट्रडिशनल ज्यूलरी में हमेशा से इन हैं और रहेंगे। गोल्ड ज्यूलरी की शौकीन फैशन आइकॅन सोनम  कपूर ने पिछले दिनों एक इवेंट में अपनी मां सुनीता कपूर के डिजाइन  किए हुए ऐसे ही ग्रीन व रेड कलर वाले झुमके पहने थे।

सखी फैशन टिप

यूं तो यंगस्टर्स की फैशन डिक्शनरी बहुत समृद्ध है। मगर केवल एक डैंगलर  या सिंपल टिप-टॉप ईयररिंग उनके पूरे व्यक्तित्व को बदल सकता है। इसलिए एक स्टेटमेंट ईयररिंग  पहनें, किसी दूसरी एक्सेसरी  की जरूरत  नहीं होगी। पर्ल व डायमंड ऑल टाइम फेवरिट हैं और लडकियां इन्हें कैरी  कर सकती हैं। कर्विग  शेप्स व फ्लोरल  डिजाइंस  फैशन में हमेशा बने रहते हैं। यह फ्यूजन का दौर है। वे मॉडर्न  लुक के लिए क्लासिक  डिजाइंस  का चयन कर सकती हैं। एथनिक  या पार्टी वेयर के साथ कुछ अलग-अलग शेप्स  और डिजाइंस  का प्रयोग भी कर सकती हैं। ईयररिंग  खरीदते  समय अपने चेहरे के शेप और ईयररिंग  की लेंथ  का ध्यान जरूर  रखें।

(इनपुट्स : ज्यूलरी डिजाइनर अनु चड्ढा और एसएसएस के सीईओ संजीव बंसल)

इंदिरा राठौर

इंदिरा राठौर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.