सूट एक अंदाज अनेक
फैशन डिजाइनर अंजू मोदी से जानिए, एक ही सूट को अलग-अलग अंदाज में कैसे पहना जा सकता है। एक सूट होने के बावजूद आप अलग तरी़के से स्टाइलिंग करके हमेशा नए रूप में नजर आएंगी।
By Edited By: Published: Fri, 01 Mar 2013 11:40 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2013 11:40 AM (IST)
व्हाइट कलर के सेल्फ डिजाइन वाले सिंपल एंड लॉन्ग कुर्ते पर कलर ऐड करने के लिए लंबे व मल्टीकलर्ड स्कार्फ का नॉट बनाएं। दुपट्टे को स्टाइलिश अंदाज में रैप करें। थोडा अलग दिखने के लिए डबल कलर टोन वाले बरोग शूज हाइट तो बढाने में मदद करेंगे, साथ ही आपको फॉमर्ल व ऑफिशियल लुक भी देंगे।
यहां सूट को कंबाइन किया है येलो कलर की स्लीवलेस व फ्लोइंग श्रग के साथ।
सूट पर कलरफुल वेस्टकोट को भी टीम करके नया लुक अपनाया जा सकता है। इसके अलावा एक्सेसरीज की भी मदद से आप अपनी पर्सनैलिटी को निखार सकती हैं। इस तरह अपने इस आउटफिट से भी बोर नहीं होंगी।
अंजु मोदी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें