Move to Jagran APP

शाही अंदाज

रंग-बिरंगे धागों की कारीगरी किसी भी परिधान को ख़्ाास बना सकती है। लहंगे जैसे पारंपरिक परिधान में तो इसका विशेष महत्व है। लहंगे की एंब्रॉयडरी से संबंधित ख़्ाास ट्रेंड्स के बारे में बता रही है सखी। किसी परिधान में दिलकशी के सितारे टांकने हों तो उस पर एंब्रॉयडरी करने से बेहतर

By Edited By: Published: Thu, 26 Feb 2015 02:17 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 02:17 PM (IST)
शाही अंदाज

रंग-बिरंगे धागों की कारीगरी किसी भी परिधान को ख्ाास बना सकती है। लहंगे जैसे पारंपरिक परिधान में तो इसका विशेष महत्व है। लहंगे की एंब्रॉयडरी से संबंधित ख्ाास ट्रेंड्स के बारे में बता रही है सखी।

loksabha election banner

किसी परिधान में दिलकशी के सितारे टांकने हों तो उस पर एंब्रॉयडरी करने से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। दुनिया के दिग्गज फैशन डिजाइनर्स बरसों पुरानी इस कला के मुरीद हैं। प्रमुख फैशन वीक्स में पारंपरिक कढाई वाले परिधानों का न सिर्फ प्रदर्शन किया जाता है, बल्कि उनकी मांग भी सबसे ज्य़ादा होती है। जितनी घनी व ख्ाूबसूरत कढाई होती है, उतना ही कीमती परिधान होता है। लहंगे जैसे पारंपरिक परिधानों में तो इसका महत्व और भी बढ जाता है। लहंगा शादी में पहनने के लिए ख्ारीदना हो या किसी पार्टी/त्योहार में पहनने के लिए, इसका सही चयन करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं एंब्रॉयडरी से जुडी ख्ाास जानकारियों के बारे में।

पुराना है इतिहास

एंब्रॉयडरी का चलन 15वीं शताब्दी में शुरू हुआ। उस दौर में यह विधा कपडे की मरम्मत के लिए इस्तेमाल की जाती थी। धीरे-धीरे लोगों को समझ में आया कि धागों की मदद से कलात्मक एंब्रॉयडरी भी की जा सकती है। पर्शिया, भारत और यूरोपीय देशों में एंब्रॉयडरी को उच्च वर्ग के फैशन का अनिवार्य हिस्सा समझा जाता था। आम लोगों के पहनावे का हिस्सा यह कई सालों बाद बनी।

वर्तमान ट्रेंड

लेजी-डेजी, क्रॉस स्टिच, थ्री-डी नॉट, चेन स्टिच आदि एंब्रॉयडरी के प्रमुख स्टिचेज हैं। जरदोजी बेहद पुरानी कला है पर आज भी इसका महत्व कम नहीं हुआ है। इसके तहत मटैलिक वायर्स से विशेष प्रकार की कढाई की जाती है। कुंदन वर्क जैसी पारंपरिक एंब्रॉयडरी के साथ ही लेस एप्लीक व पर्ल वर्क जैसी कंटेंपरेरी एंब्रॉयडरी भी चलन में है।

अवसर के अनुरूप चयन

एंब्रॉयडरी लहंगे के चयन का प्रमुख आधार है। अगर आप ब्राइडल लहंगा ख्ारीद रही हैं तो हेवी एंब्रॉयडरी वाला एलीगेंट लहंगा चुनें। वहीं अगर किसी त्योहार पर पहनने के लिए लहंगा ख्ारीद रही हैं तो ब्ल्यू, येलो, ऑरेंज जैसे किसी ब्राइट कलर के धागों की एंब्रॉयडरी वाले परिधानों का चयन करें। रंग के चयन के वक्त अपने कॉम्प्लेक्शन और पर्सनैलिटी का भी ध्यान रखें।

िफजीक के अनुरूप हो लहंगा

पीयर शेप्ड

ए लाइन लहंगे के साथ कॉर्सेट का कॉम्बिनेशन आपके लिए सबसे बेहतरीन रहेगा। साथ ही फुल स्लीव्ड व पैडेड शोल्डर्स वाली चोली के साथ लहंगा कंबाइन करना भी आपको ख्ाूबसूरत लुक देगा।

एपल शेप्ड

बनारसी ऑरगेंजा या क्रेप से बने स्ट्रेट व सिंपल सिलुएट्स वाले लहंगे आप के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। हेवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा और प्लेन चोली चुनें।

रेग्टेंग्युलर शेप्ड

रॉ सिल्क फैब्रिक से बना घेरदार लहंगा आपके लिए ठीक रहेगा। नेट का लहंगा भी आप पर फबेगा। लहंगे को लो या प्लंजिंग नेकलाइन वाली चोली के साथ कंबाइन करें।

आरग्लास शेप्ड

वेल्वेट, जॉर्जट और शिफॉन जैसे फ्लुइड फैब्रिक्स वाले ए लाइन लहंगे आप पर बख्ाूबी जंचेंगे। वैसे आप घेरदार या फिशकट लहंगे भी पहन सकती हैं। लहंगे के साथ शॉर्ट चोली और नेट दुपट्टा कैरी करें।

(अंशुल पॉल से प्राप्त इनपुट्स पर आधारित )


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.