मिले-जुले रेशों का तानाबाना
इस सीज़न का ख़्ाास ट्रेंड हैं मिश्रित फैब्रिक्स से बने परिधान। ये जहां एलीगेंट लुक देते हैं, वहीं बेहद आरामदायक भी होते हैं। सॉफ्ट प्लीटेड, हाइ वेस्टलाइन जैसे सिलुएट्स वाले ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने परिधान हर किसी की पसंद बन चुके हैं। इस बारे में जानकारी दे रही है सखी।
फैशन की दुनिया में नित नए प्रयोग होते रहते हैं। फिर चाहे वो रंगों से संबंधित हों, एंब्रॉयडरी या फिर प्रिंट्स से संबंधित हों। फैब्रिक्स को लेकर भी डिजाइनर्स तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। बात ऑटम विंटर फैशन की हो तो फैब्रिक्स के निर्माण में किए जाने वाले प्रयोग बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि अकसर इन प्रयोगों के दौरान ऐसे फैब्रिक्स बन कर तैयार होते हैं, जो गर्म भी होते हैं और स्टाइलिश भी दिखते हैं। इस सीजन ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने परिधानों का चलन सबके सिर चढकर बोल रहा है। फिर चाहे वे जूट मिश्रित फैब्रिक्स हों या सिल्क मिश्रित। आइए इस ट्रेंड से जुडे विभिन्न पहलुओं पर डालते हैं एक नजर।
विभिन्न प्रकार
ब्लेंडेड फैब्रिक्स कई तरह के होते हैं। इनमें नैचरल-नैचरल(जैसे जूट-वूल), सिंथेटिक-सिंथेटिक(जैसे पॉलिएस्टर-स्पैंडेक्स) या नैचरल-सिंथेटिक(जैसे पॉलिएस्टर-वूल) जैसे कॉम्बिनेशंस होते हैं। हालांकि विभिन्न नैचरल फाइबर्स को मिलाकर बुने गए फैब्रिक्स ज्य़ादा आरामदायक होते हैं। सर्दियों के लिहाज से कैश्मियर वूल, कॉटन वूल, सिल्क वूल, पॉली वूल और पॉली विस्कोस वूल जैसे ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने परिधान ठीक रहते हैं। कॉटन और वूल के ब्लेंड्स बेहद गर्म और आरामदायक होते हैं। सिल्क वूल सर्दियों के लिहाज से सबसे बेहतरीन फैब्रिक है। यह जितना पतला होता है, शरीर को उतनी ही गर्मी पहुंचाता है। इसी तरह जूट से बने ब्लेंडेड फैब्रिक्स भी लाइट वेट और थर्मल रीटेंशन क्वॉलिटी की वजह से सर्दियों के लिए मुफीद होते है। जूट ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने फॉर्मल वेयर्स बेहद स्मार्ट लुक देते हैं। इसी तरह पॉली वूल की फिनिशिंग बेहद ख्ाूबसूरत होती है। वहीं पॉली विस्कोस बेहद मजबूत और टिकाऊ फैब्रिक है।
कलर्स व सिलुएट्स
इन दिनों वाइन, इलेक्ट्रिक ब्ल्यू, सी ग्रीन, गनमेटल, रस्टिक ब्राउन, क्लासिक नेवी ब्ल्यू, आइवरी, फेस्टिव पर्पल जैसे कलर्स के ब्लेंडेड फैब्रिक्स चलन में हैं। इन फैब्रिक्स से बनी येलो, पर्पल, ऑरेंज जैसे कैंडी कलर्स की जैकेट्स को ब्लैक, ग्रे, ब्राउन, बेज और बॉटल ग्रीन जैसे कलर्स वाले लोअर वेयर्स के साथ कंबाइन करें। सॉफ्ट प्लीटेड, हाइ वेस्टलाइन जैसे सिलुएट्स वाले ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने परिधान पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लूपी टेक्सचर्स और एब्सट्रैक्ट डिजाइंस वाले ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने परिधान भी चलन में हैं।
एक्सेसरीज
एक्सेसरीज का सही चयन किसी भी परिधान की शोभा बढा देता है। ब्लेंडेड फैब्रिक से बने कैजुअल परिधानों के साथ फंकी कलर्स और डिजाइंस वाली एक्सेसरीज पहननी चाहिए जैसे कलरफुल मफलर, स्कार्फ, कैप, बूट आदि। इन फैब्रिक्स से बने फॉर्मल परिधानों के साथ कम से कम एक्सेसरीज पहनें। कोई एक बोल्ड स्टेटमेंट ज्यूलरी पीस कैरी कर सकती हैं।
(रंगरीति के एमडी सिद्धार्थ बिंद्रा और ग्रैसिम के फैशन एक्सपर्ट नरेंद्र कुमार अहमद से प्राप्त इनपुट्स के आधार पर )