क्लीन शेव का गया जमाना
अब क्लीनशेव का जमाना चला गया है। चॉकलेटी हीरो की जगह रफ-टफ हीरो लोगों को भा रहे हैं। लड़कों में हलकी दाढ़ी यानी स्टबल का क्रेज बढ़ा है। फिल्मों और टीवी धारावाहिकों से चलन में आए इस लुक को युवा खूब पसंद कर रहे हैं।
एक वक्त था, जब क्लीन शेव रखना फैशन की निशानी समझा जाता था। आज की जेनरेशन चॉकलेटी नहीं, रफ-टफ लुक पसंद करती है। ऐसे में बीयर्ड लुक किसी भी व्यक्ति को मच्योर और सीरियस दिखाने के लिए परफेक्ट माना जाता है लेकिन क्या दाढी हर चेहरे पर जंचती है? इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
जैसा चेहरा, वैसी दाढी गोटी : ट्रिम की गई गोटी आपके चेहरे को अर्बन व स्टाइलिश लुक देती है। न्यू लुक में क्वासी गोटी रखकर इस स्टाइल से आप जॉनी डेप जैसा लुक पा सकते हैं। क्वासी गोटी में पतली मूंछों के साथ निचले होंठ के नीचे दाढी का एक पैच रखा जाता है।
बल्बो : बल्बो को क्वासी गोटी का अगला वर्न कहा जा सकता है। इसमें मूंछों और दाढी के पैच के साथ चिन स्ट्रेप होती है। चिन स्ट्रेप में बालों की एक लेयर जॉ लाइन को कवर करती है। स्टबल : स्टबल छोटे चेहरे पर सबसे ज्यादा फबती है। चेहरे के बालों पर अधिक टाइम खर्च किए बिना कूल दिखने के साथ-साथ लुक्स के प्रति बेपरवाह बने रहने वालों की यह पहली पसंद है। स्क्रफी : इससे एक साथ स्मार्ट और डेयरिंग लुक मिलता है। हैंडसम दिखने के लिए आपको चेहरे के बालों के साथ कंफर्टेबल रहना भी आना चाहिए। फुल बर्ड : फुल बर्ड अधिक मेंटेनेंस वाला लेकिन 'मोस्ट डिजायरेबल लुक माना जाता है। इस मशक्कत के कारण ही स्टाइलिस्ट इसे सर्दियों में रखने की सलाह नहीं देते हैं। बीयर्ड किसी भी शेप में क्यों न रखी जाए, यह मेंटेनेंस मांगती है। समय-समय पर इसकी ट्रिमिंग, फेस कट के हिसाब से उसकी स्टाइलिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिसे इग्नोर करने पर आपका लुक खराब हो सकता है।