कूल कोल्हापुरी
वेजटेबल डाइ से टैन की गई लेदर कोल्हापुरी चप्पल इन दिनों फैशन की दुनिया में छाई हुई है। ये पुरुषों को भी उतनी ही कंफर्टेबल और स्टाइलिश लगती हैं, जितनी स्त्रियों को। इस बारे में जानकारी दे रही हैं फैशन डिज़ाइनर वनिका छाबड़ा।
वेजटेबल डाइ से टैन की गई लेदर कोल्हापुरी चप्पल इन दिनों फैशन की दुनिया में छाई हुई है। ये पुरुषों को भी उतनी ही कंफर्टेबल और स्टाइलिश लगती हैं, जितनी स्त्रियों को। इस बारे में जानकारी दे रही हैं फैशन डिजाइनर वनिका छाबडा।
एथनिक और इंडोवेस्टर्न लुक देने वाली कोल्हापुरी चप्पल इन दिनों ख्ाासी चलन में है। ईजीगोइंग फील वाली ये चप्पलें कॉलेज की लडकियों से लेकर कामकाजी युवतियों और पुरुषों तक हर किसी की पसंद बनी हुई हैं।
ग्लोबल ट्रेंड
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की शान कोल्हापुरी चप्पल आज ग्लोबल हो चुकी है। भारत में ही नहीं, विदेशों में भी लोग इसके कद्रदान हैं। लेदर से बनी इन चप्पलों को नैचरल वेजटेबल डाइ से टैन किया जाता है और इन पर हैंड क्राफ्टिंग की जाती है।
किसके साथ पहनें
इन दिनों फ्लोरल, एंबेलिश्ड और बीडवर्क वाली कोल्हापुरी चप्पलें चलन में हैं। इन्हें स्कर्ट, साडी, मैक्सी ड्रेस या सलवार कमीज के साथ पहना जा सकता है। पुरुष इन्हें जींस-कुर्ते या कुर्ते-पजामे के साथ कंबाइन कर सकते हैं।
अवसर के अनुरूप कॉम्बिनेशन
दोस्तों के साथ इवनिंग डे आउट: रिलैक्स्ड लुक पाने के लिए ब्ल्यू, ग्रीन, पिंक जैसे कलर्स के डेकोरेशन वाली कोल्हापुरी चप्पल को फ्लोई मैक्सी ड्रेस के साथ कंबाइन करें।
कैजुअल पार्टी: कोल्हापुरी चप्पल को शॉट्र्स-ब्राइट कलर्ड टॉप के साथ पहनें।
फ्लावर शो: एथनिक प्रिंट्स वाली
लॉन्ग स्कर्ट और शॉर्ट कुर्ती के साथ कोल्हापुरी चप्पल और मटैलिक बैंगल्स पहनें।
मार्केट: कॉटन पलाजो-टॉप के साथ फ्लोरल कोल्हापुरी चप्पल कंबाइन करें।