मानसून संग अफेयर
रिमझिम फुहारों का मौसम कई यादें साथ लाया है। तो क्यों न उन मखमली यादों में भीगकर अपना लुक भी रोमैंटिक बना लिया जाए। इस मौसम में जहां नियॉन और एप्पल ग्रीन जैसे रंग ताजगी का एहसास कराएंगे। वहीं लायक्रा और जॉर्जट जैसे फैब्रिक्स कंफर्टेबल रहेंगे। फैशन डिजाइनर साक्षी से जानिए मानसून फैशन 2013 केट्रेंड्स।
भीगें, पर जरा ध्यान से
- बारिश में लोअरवेयर हमेशा किसी गहरे रंग का पहनें। क्योंकि इस मौसम में हल्के रंग के लोअरवेयर मिट्टी और कीचड लगने से जल्दी गंदे हो जाते हैं।
- सिल्क और होजरी जैसे परिधान इस मौसम में न पहनें, क्योंकि ये भीगने के बाद जल्दी नहीं सूखते।
- इस मौसम में हील्स पहनने से भी बचें।
- मेकअप हमेशा वॉटरप्रूफ करें। चेहरे पर मेकअप बह कर आने से आपका लुक खराब हो सकता है।
- फ्लेयर वाली स्कर्ट पहनने से बचें, क्योंकि इस मौसम में अकसर बारिश से पहले तेज हवा चलती है। फिटेड पेंसिल स्कर्ट पहनना ठीक रहेगा।
- इस मौसम में लेयरिंग करना भी अच्छा रहता है। अगर एक लेयर के कपडे भीग जाएं, तो उन्हें उतारकर दूसरे लेयर के कपडों को फ्लॉन्ट किया जा सकता है।
- लेदर की कोई भी चीज मॉनसून के दौरान इस्तेमाल न करें।
- लायक्रा, नायलॉन और जॉर्जट जैसे फैब्रिक्स के परिधान ही पहनें। ये बेहद जल्दी सूखते हैं।
ज्योति द्विवेदी