विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की मां विजयराज कुमारी का निधन, महासतिया में हुआ अंतिम संस्कार

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:29 PM (IST)

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी विजयराज कुमारी (83) का उदयपुर में निधन हो गया।

महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की मां विजयराज कुमारी का निधन।

महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की मां विजयराज कुमारी का निधन।

HighLights

  1. विजयराज कुमारी का 83 वर्ष की आयु में उदयपुर में निधन।

  2. महासतिया में बारिश के बीच हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि।

  3. शिक्षा और परोपकारी कार्यों में उनका विशेष योगदान रहा।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी विजयराज कुमारी (83) का सोमवार देर रात निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं विजयराज कुमारी का मंगलवार को उदयपुर स्थित महासतिया में अंतिम संस्कार किया गया।

425 साल पुरानी छतरियों के बीच बारिश के बीच अंतिम संस्कार की परम्पराएं निभाई गईं। उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वे भावुक हो गए।

Vijayraj Kumari  passes away

इससे पहले पूर्व राजपरिवार के आधिकारिक निवास शंभू पैलेस से विजयराज कुमारी की अंतिम यात्रा निकाली गई। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी यात्रा में पूर्व राजपरिवारों के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। अंतिम दर्शन के लिए रास्ते भर लोग सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Vijayraj Kumari  passes away

अंतिम यात्रा में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ उनके पोते और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बारिश के बावजूद अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ बनी रही।

शिक्षा और परोपकार के कार्यों से जुड़ाव

विजयराज कुमारी का उदयपुर में शिक्षा और परोपकारी गतिविधियों से विशेष जुड़ाव रहा। 1980 के दशक में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विकास और उसे व्यवस्थित एवं आधुनिक शैक्षणिक स्वरूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विजयराज कुमारी के पति और पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का पिछले साल मार्च में निधन हुआ था। वे भी लंबे समय से बीमार थे।