विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उदयपुर के लिए नोएडा और नवी मुंबई से शुरू होंगी सीधी उड़ानें, मुंबई और बेंगलुरु से भी मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:29 AM (IST)

इंडिगो एयरलाइंस ने उदयपुर से नोएडा और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानें घोषित की हैं, जबकि अकासा एयर मुंबई और बेंगलुरु से कनेक्टिविटी बढ़ाएगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उदयपुर। दीपावली और पर्यटन सीजन से पहले लेकसिटी की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने उदयपुर से नोएडा और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। नोएडा से सेवा 25 अक्टूबर और नवी मुंबई से 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। दोनों मार्गों पर रोजाना उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है।

वहीं, अकासा एयर 15 अक्टूबर से उदयपुर को मुंबई और बेंगलुरु से सीधी उड़ानों के जरिए जोड़ेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और अन्य कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

नोएडा से दोपहर में, उदयपुर से शाम को उड़ान

इंडिगो की नोएडा–उदयपुर उड़ान संख्या 6ई 7631 प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे नोएडा से रवाना होकर 3:10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई 7632 उदयपुर से शाम 6:20 बजे रवाना होकर रात 8 बजे नोएडा पहुंचेगी। यह सेवा 25 अक्टूबर से शुरू होगी।

नवी मुंबई के लिए सुबह की उड़ान

नवी मुंबई–उदयपुर मार्ग पर इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2009 प्रतिदिन सुबह 10:05 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर 11:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

वापसी में उड़ान संख्या 6ई 2010 सुबह 11:50 बजे उदयपुर से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। यह सेवा 15 नवंबर से शुरू होगी।