विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो करोड़ रिश्वत केस: एएसपी और ब्रोकर ने वॉइस सैंपल देने से किया इनकार

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:56 PM (IST)

दो करोड़ रुपये के रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार एएसपी मुकेश कुमार सोनी और दलाल सज्जन सिंह ने अपनी आवाज के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एएसपी मुकेश सोनी और दलाल ने नमूने देने से मना किया।

  2. रिश्वत मामला 272 प्लॉट घोटाले से संबंधित है।

  3. एसओजी रीडर जसवंत सिंह राव 18 दिन से फरार।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। दो करोड़ रुपए के रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार एसओजी के एएसपी मुकेश कुमार सोनी और दलाल सज्जन सिंह ने अपनी आवाज के नमूने देने से इनकार कर दिया। रिश्वत की डील से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग में आवाजों का मिलान करने के लिए फोरेंसिक टीम नमूने लेने पहुंची थी। परिवादी निरंजन मोगरा का वॉइस सैंपल पहले ही लिया जा चुका है।

जांच अधिकारी एवं एसीबी के एएसपी महावीर सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों को बुधवार को उदयपुर की एनआई एक्ट कोर्ट-4 में पेश किया गया। अदालत में उन्होंने वॉइस सैंपल देने से मना कर दिया।

18 दिन से फरार है एसओजी रीडर

इस मामले में एसओजी कार्यालय का रीडर जसवंत सिंह राव 18 दिन से फरार है। एसीबी और उदयपुर पुलिस उसके घर सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन उसका पता नहीं चला है। उसकी गिरफ्तारी से मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

272 प्लॉट घोटाले से जुड़ा है मामला

एसीबी के अनुसार, 272 प्लॉट घोटाले में एफआर लगाने और जब्त सामान छुड़ाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में दलाल को रिश्वत लेते ट्रैप किया गया था और बाद में एएसपी सोनी को बालोतरा स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।