विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद के बोर्ड में शामिल हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह, होटल प्रबंधन और कौशल विकास को मिलेगी मजबूती

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:36 AM (IST)

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद (एनसीएचएमसीटी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विशेषज्ञ सदस्य नामित किया है।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उदयपुर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद (एनसीएचएमसीटी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में होटल एवं कैटरिंग उद्योग के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया है।

पर्यटन मंत्रालय की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, यह नामांकन परिषद के बोर्ड में उद्योग के विशेषज्ञ प्रतिनिधित्व के तहत किया गया है। इसे आतिथ्य एवं होटल उद्योग के क्षेत्र में डॉ. मेवाड़ के अनुभव और सहभागिता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एनसीएचएमसीटी होटल प्रबंधन, खाद्य एवं पेय सेवा, कैटरिंग और आतिथ्य क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था है।

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में डॉ. मेवाड़ की सहभागिता से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों को दिशा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे युवाओं के कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण को प्रोत्साहन मिल सकता है।