कोटा के स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत, पुलिस ने 11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए
राजस्थान के कोटा में एक निजी प्ले स्कूल में तीन वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया ...और पढ़ें

कोटा पुलिस स्टेशन।
HighLights
कोटा के प्ले स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत।
पुलिस ने स्कूल के 11 पुरुष कर्मचारियों के डीएनए सैंपल लिए।
बच्ची के निजी अंग में चोट, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार।
जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के कोटा में एक निजी स्कूल में प्ले कक्षा में पढ़ने वाली तीन वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। बच्ची के स्वजन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने आठ सितंबर को जब 11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए तब मामला सार्वजनिक हुआ है।
स्वजन ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि बच्ची पिछले तीन माह से स्कूल जा रही थी। 30 अगस्त को उसने पेट दर्द की शिकायत की तो स्वजन ने चिकित्सक को दिखाया। जिसमें उसके निजी अंग में जख्म मिले। बच्ची से लिए गए नमूने जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने स्कूल और आसपास के पिछले दस दिन के सीसीटीवी देखे गए हैं। स्कूल के स्वीपर सहित 11 पुरुष कर्मचारियों के डीएनए सैंपल लिए गए है।
बच्ची सिर्फ स्कूल अंकल बोल रही है, लेकिन किसी का नाम नहीं बता पा रही है। हालांकि स्वजन का दावा है कि बच्ची स्कूल के सफाईकर्मचारी को देखकर डर जा रही है। फारेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
