विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

Published: Sun, 20 Sep 2026 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 10:53 PM (IST)

राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जोधपुर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर जोधपुर से गिरफ्तार।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर जोधपुर से गिरफ्तार।

HighLights

  1. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर पकड़े गए।

  2. पंजाब पुलिस ने पांच-पांच लाख का इनाम रखा था।

  3. जोधपुर में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जोधपुर से लारेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पंजाब पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

दोनों आरोपित जोधपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे, लेकिन समय पर सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार लिया।

आरोपितों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के निवासी जसकरण उर्फ सन्नी और राजिंदर उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। दोनों नेपाल से जोधपुर पहुंचे थे।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपितों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले पंजाब में अबोहर के कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या की थे।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार होकर नेपाल पहुंच गए थे। अब तक की जांच में सामने आया कि दोनों के खिलाफ पंजाब के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी मामले दर्ज हैं।