राजस्थान: जोधपुर में शादीशुदा महिला को लेकर भागा प्रेमी, ग्रामीणों ने मुंडन कर पहनाई जूतों की माला
जोधपुर में तीन बच्चों की मां के साथ भागने वाले प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर अमानवीय सजा दी। ग्रामीणों ...और पढ़ें

जोधपुर में प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने दी अमानवीय सजा (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
HighLights
प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर अमानवीय सजा दी।
युवक-युवती का मुंडन कर युवक को जूतों की माला पहनाई।
मारपीट कर पूरे इलाके में घुमाया, वीडियो वायरल हुआ।
डिजिटल डेस्क, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जहां तीन बच्चों की मां के साथ घर से भागकर शादी करने वाले एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उन्हें अमानवीय सजा दी।
ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को ले जाकर मुंडन कर दिया, युवक को जूतों की माला पहनाई और उनके साथ मारपीट करते हुए पूरे इलाके में प्रताड़ित किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के एक शादीशुदा पुरुष के तीन बच्चों की मां से चक्कर था। कुछ दिन पहले दोनों पुरुष और महिला अपने-अपने घर से चले गए थे। करीब एक महीने बाद दोनों अपने गांव लौटे।
ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने बाहर रहने के दौरान दोनों ने शादी कर ली थी, जिसके बाद यह प्रताड़ना ग्रामीणों ने दी।
