विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: बेटी को गोद में ले महिला ने 40 फीट गहरे कुएं में लगाई छलांग, बची जान

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 09 Jun 2021 05:15 PM (IST)

जयपुर के कोटपुतली कस्बे में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी का गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा ...और पढ़ें

एक महिला ने बेटी को गोद में लेकर 40 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा ली।
एक महिला ने बेटी को गोद में लेकर 40 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा ली।

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में जयपुर जिले के कोटपुतली कस्बे में बुधवार को एक महिला ने एक साल की बेटी को गोद में लेकर 40 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा ली। इस सूखे कुएं में काफी कचरा जमा हुआ था। इस कारण महिला और उसकी बेटी की जान बच गई। हालांकि उन्हें काफी चोट लगी है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 1 में पुराने भट्टे के पास अपने घर से 500 मीटर दूर कुएं में महिला ने छलांग लगाई। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। महिला और बच्ची को स्ट्रेचर से बांधकर रस्सी की सहायता से खींचकर ऊपर लाया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।

23 वर्षीय महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जाती है। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। बेटा तीन साल का है। पति गाड़ियों के पंचर सुधारने का काम करता है। वह बुधवार को अपने काम पर चला गया। सुमन ने अपने बेटे को घर में अकेला छोड़ा और बेटी को गोद में लेकर घर से निकल गई। घर से 500 मीटर दूर पहुंचकर उसने सूखे कुएं में छलांग लगा ली। हालाकि ग्रामीणों ने दोनों को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई।