Move to Jagran APP

महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर लगाया आरोप

Woman constable committed suicide. महिला कांस्टेबल ने अपने सरकारी आवास पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना राजस्थान में जालौर की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 06:41 PM (IST)
महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर लगाया आरोप
महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में जालौर जिले के सांचौर पुलिस थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने थानाधिकारी, एक महिला कांस्टेबल और अन्य अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक के समक्ष थाना बदलने का आवेदन किया था

जानकारी के अनुसार, बाड़मेर जिले के चैनपुरा गांव निवासी गीता विश्नोई सांचौर पुलिस थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थी। गुरुवार शाम तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर साथी महिला कांस्टेबल ने अन्य लोगों को सूचित किया। इस पर लोग कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो पंखे से गीता विश्नोई का शव लटका हुआ मिला। गीता विश्नोई एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गई। इस सुसाइड नोट में गीता ने अपने थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा, एक महिला कांस्टेबल के साथ ही अन्य अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने अपने माता-पिता, भाई-बहन व दोस्तों से माफी भी मांगी है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा परिजनों को बुलाया।

सांचौर पहुंचे मृतका के भाई ने पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश उज्जवल, थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा और महिला कांस्टेबल पर अपनी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इसके बाद ही वे शव उठाएंगे। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह भी मौके पर पहुंचे और गीता विश्नोई के परिजनों से समझाइश कर रहे है। अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान हो गीता विश्नोई ने कुछ दिन पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर अपनी पीड़ा बताई थी। उसने थाना बदलने के लिए आवेदन भी कर रखा था। आत्महत्या करने से पहले गीता विश्नोई आठ घंटे तक ड्यूटी देकर आई थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी अनुपस्थिति लगा दी गई। इसके बाद वह ज्यादा परेशान हो गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.