यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan: जालौर में एसडीएम ने किसान को मारी लात, वीडियो वायरल
Rajasthan घटना का वीडियो वायरल होते ही एसडीएम भूपेंदर यादव ट्रोल गए। सोशल मीडिया पर किसानों के समर्थन में लोग ...और पढ़ें

जोधपुर, संवाद सूत्र। जालौर क्षेत्र में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को रोकते समय हाथापाई में एसडीएम के द्वारा किसान को लात मारने का वीडियो वायरल हो गया। किसान भारत माला प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे और मुआवजे को लेकर ना खुश थे। इसी बीच, हाथापाई में एसडीएम भूपेंद्रर यादव के लात मारने का वीडियो वायरल हो गया। इस मामलेमें राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद एसडीएम भूपेंद्र यादव का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। घटना सांचौर क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव मैं भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत होने जा रहे निर्माण कार्य को लेकर घटित हुई जहां ग्रामीणों ने अपने गांव की सरहद पर ही कार्य को रुकवा दिया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था जिन्होंने की ग्रामीणों को हटाने का प्रयास किया। जहां हाथापाई में एसडीएम ने भी किसान को लात मार दी। घटना को लेकर किसानों में रोष है। जबकि एसडीएम ने अपने बयान में सेल्फ डिफेंस का तर्क देते हुए लात चलाने की बात कही। घटना का वीडियो वायरल होते ही एसडीएम भूपेंदर यादव ट्रोल गए। सोशल मीडिया पर किसानों के समर्थन में लोग अपनी दलीलें दे रहे हैं। किसानों के खिलाफ मामला राज कार्य में बाधा का मामला सांचौर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
जानें, क्या है मामला
भारत माला परियोजना के तहत अमृतसर से जामनगर तक बनने वाले एक्सप्रेस वे के 754 के का निर्माण जालोर जिले के सांचौर छेत्र के प्रतापपुरा के रास्ते होकर गुजर रहा है जहां अधिक मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने इस काम को रुकवा दिया था। इस संबंध में एक मामला हाई कोर्ट में भी चल रहा है, जिस पर अभी किसी प्रकार का कोई आदेश नहीं आया है।
एसडीएम ने ये कहा
किसानों ने काम को रुकवा दिया था, जहां समझा इसके लिए गया था लेकिन वहां आक्रोशित किसानों ने मुझ पर लाठी से हमला करने का प्रयास किया। सेल्फ डिफेंस के तहत मुझे भी लात चलानी पड़ी।
भूपेंद्र यादव
एसडीएम, सांचौर।
