Move to Jagran APP

Rajasthan Bypoll 2021: सहाड़ा, राजसमंद व सुजानगढ़ में 61 फीसद मतदान

Rajasthan Bypoll तीन विधानसभा सीटों के उप चुनाव में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 61 फीसद मतदान हुआ। सहाड़ा राजसमंद और सुजानगढ़ सीटों पर हुए उप चुनाव में 1145 मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मतदान हुआ।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 02:40 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 09:09 PM (IST)
Rajasthan Bypoll 2021: सहाड़ा, राजसमंद व सुजानगढ़ में 61 फीसद मतदान
राजस्थान की तीन सीटों पर अब तक 23 फीसद मतदान। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। Rajasthan Bypoll: राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उप चुनाव में शनिवार को 61 फीसद मतदान हुआ। सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सीटों पर हुए उप चुनाव में 1145 मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मतदान हुआ। सुजानगढ़ में मतदान के दौरान ड्यृटी दे रहे एक सिपाही के कोरोना संक्रमित आने से हड़कंप मच गया। इस सिपाही ने शुक्रवार को टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर आई तो वह ड्यूटी दे रहा था। रिपोर्ट मिलने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया। भाजपा ने सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस पर मनरेगा मजदूरों को बसों में बिठाकर मतदान केंद्रों तक ले जाने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

जानें, किसने क्या कहा

भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर कांग्रेसी नेताओं ने मनरेगा मजदूरों को लालच दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मिठाई के डिब्बों में लोगों को पैसे बांटने व राजसमंद में बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बेवजह पकड़े जाने का अरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने मतदान के लिए मतदाओं का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस तीनों ही सीटों पर चुनाव जीतेगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि सबसे ज्यादा मतदान करीब 68 प्रतिशत राजसमंद में हुआ। सहाड़ा में 56.56 और सुजानगढ़ में 59.21 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए मतदान के समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई थी। कोरोना प्रोटोकॉल के साथ सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम सात बजे खत्म हुआ। शाम एक घंटे केवल कोरोना संक्रमितों के लिए मतदान का समय तय किया गया था।

चुनाव के दौरान अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री के दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी रखी गई। प्रशासन ने तीन करोड़ 13 लाख की सामग्री जब्त की गई। उल्लेखनीय है कि राजसमंद में भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी,सुजानगढ़ में अशोक गहलोत सरकार के मंत्री भंवरलाल मेघवाल और सहाड़ा में कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी के निधन के कारण उप चुनाव कराए गए हैं। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक साथ तीनों जगह उम्मीदवारों के नामांकन-पत्र दाखिल किए जाने के बाद सभाओं को संबोधित किया था। वहीं, भाजपा के प्रचार अभियान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दूर रहीं। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के हाथ में चुनाव अभियान की कमान रही।

बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ा मतदान प्रतिशत

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में राजसमंद सहित तीन विधानसभाओं में शनिवार को हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान हुआ है। दोपहर में गर्मी बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी हुई। दोपहर दो ढाई बजे तक राजसमंद में 45 फीसद से अधिक मतदान हुआ है। तीनों ही विधानसभाओं में कोरोना गाइडलाइन के तहत मतदान हुआ है। कोरोना महामारी की वजह से मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से ही शुरू हो गई। हालांकि सामान्यत: मतदान आठ बजे से शुरू होता है। राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले चारभुजाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची। उनका नाम उदयपुर की वोटर लिस्ट में होने की वजह से वह अपने लिए मतदान नहीं कर पाईं। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी तनसुख बोहरा शुक्रवार रात को ही केलवा पहुंच गए तथा सुबह साढ़े सात बजे पत्नी के साथ मतदान देने स्कूटर से पहुंचे। मतदान देने के बाद वह विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर निकल गए।

कोरोना महामारी का दिखा असर

मतदान के दौरान लोगों में कोरोना महामारी का असर देखने को मिला। मतदान के लिए लगी लाइन में वह एक-दूसरे से दूरी बनाए दिखाई दिए। हालांकि लोगों में मतदान को लेकर उत्साह भी दिखाई दिया। शाम पांच से छह बजे के बीच केवल कोरोना पॉजिटिव मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति मिली।

सुजानगढ़ में मतदान कार्मिक निकला कोरोना पॉजिटिव, दूसरे कर्मचारी लगाए

सुजानगढ़ विधानसभा के लिए मतदान प्रक्रिया में लगा एक कार्मिक शनिवार को कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। परावा गांव स्थित पोलिंग बूथ का कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उस पोलिंग के सभी कर्मचारियों की जगह दूसरी पार्टी लगा दी गई है। इससे पहले मतदान केंद्र का सेनेटाइजेशन कराया गया। बताया गया कि इस बीच आधे घंटे की देरी से मतदान हुआ और इस केंद्र पर इतनी ही अवधि के लिए मतदान की सुविधा बढ़ा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.