'राजस्थान में राम भरोसे चल रही कांग्रेस', विश्वेंद्र सिंह का बड़ा बयान
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने राजस्थान में पार्टी की कार्यशैली पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ...और पढ़ें

विश्वेंद्र सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व भरतपुर राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर पार्टी की कार्यशैली पर निशाना साधा।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि 60 साल तक देश पर शासन करने वाली पार्टी की राजस्थान में आज कोई सुध लेने वाला नहीं है। राज्य में पार्टी राम भरोसे चल रही है और नेता उसी डाल को काट रहे हैं, जिस पर वे बैठे हैं।
प्रदेश नेतृत्व अहम और वहम की राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रहा है। पार्टी में स्वाभिमानी लोगों का दम घुट रहा है और वरिष्ठ नेताओं को सम्मान नहीं मिल रहा।
उन्होंने कहा कि चापलूसी करना उनके स्वभाव में नहीं है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन को बेदाग बताते हुए स्वाभिमान से समझौता नहीं करने की बात कही।
गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले भी विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ने के संकेत दिए थे। ऐसे में कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा था। हालांकि, जवाब देने के बजाय उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है।
