Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vice President Ajmer Visit: 'भारत में महिलाओं को बराबरी का सम्मान', अजमेर में छात्राओं से बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

    By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 05:01 PM (IST)

    भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत में नारी वंदनीय है। महिलाओं को भारत में बराबरी का सम्मान है। भारत बदल रहा है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है तो देश ने चांद पर पहुंच कर परचम फहराया है। देश में शिक्षा नीति में अपेक्षित बदलाव आने वाले कल भारत को विश्व में सर्वोच्च मुकाम दिलवाएगा।

    Hero Image
    भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत में नारी वंदनीय है।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, अजमेर/जयपुर। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत में नारी वंदनीय है। महिलाओं को भारत में बराबरी का सम्मान है। भारत बदल रहा है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है तो देश ने चांद पर पहुंच कर परचम फहराया है। देश में शिक्षा नीति में अपेक्षित बदलाव आने वाले कल भारत को विश्व में सर्वोच्च मुकाम दिलवाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को अजमेर के मेयो गल्र्स कॉलेज स्कूल के 35वें वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह में छात्राओं को सम्मानित कर सभा को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति विशेष विमान से बुधवार को करीब 12 बजे अजमेर पहुंचे। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया।

    यह भी पढ़ें: Patent filing in India: भारत में पेटेंट फाइलिंग में हुई तेजी से वृद्धि, PM मोदी ने ट्वीट कर जताई खुशी

    उपराष्ट्रपति ने महिला आरक्षण को लेकर क्या कहा?

    उपराष्ट्रपति ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर कहा कि देश में अब महिलाओं को बराबर सम्मान मिलने लगा है। उन्होंने छवि राजावत का उदाहरण देते हुए स्टूडेंट्स को समझाया। उन्होंने कहा- पहले कहते थे नारी तेरी यही कहानी लेकिन अब नारी वंदनीय है। महिलाएं ब्यूरोक्रेसी, राजनीति और मिलिट्री में भी जा रही हैं। अब जमाना बदल गया है। भारत का चंद्रयान मिशन सफल रहा। देश की शिक्षा नीति सुदृढ़ हुई है। उपराष्ट्रपति ने यहां छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिनका उपराष्ट्रपति ने आनन्द लिया और प्रदर्शन को सराहा।

    उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष इंतजाम किए थे। स्कूल के चारों तरफ चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा एजंसियों का जाब्ता तैनात किया गया था। बिना चेकिंग के किसी को भी स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। समारोह में मेयो गर्ल्स स्कूल कमेटी के जोधपुर पूर्व महाराज गज सिंह ने सम्बोधित करते हुए स्कूल के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और उपराष्ट्रपति का आभार जताया। प्रिसिंपल सुप्रीत बख्शी ने भी सभा को सम्बोधित किया और स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

    यह भी पढ़ें: Cash For Query: लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जांच के आदेश दिए, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दी जानकारी

    comedy show banner
    comedy show banner