Move to Jagran APP

मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही रूठों को मनाने का प्रयास भी करेंगी वसुंधरा राजे

राज्यपाल के जयपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का उनसे मुलाकात का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 04:33 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 11:31 AM (IST)
मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही रूठों को मनाने का प्रयास भी करेंगी वसुंधरा राजे
मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही रूठों को मनाने का प्रयास भी करेंगी वसुंधरा राजे

जयपुर, नरेन्द्र शर्मा। वसुंधरा राजे मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर सरगर्मियां और तेज हो गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संभावित फेरबदल को लेकर विचार-विमर्श किया। इससे पहले वसुंधरा राजे शुक्रवार शाम संघ कार्यालय गई थी। उन्होंने वहां संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास के साथ एक घंटे तक चर्चा की थी। इस दौरान संभावित फेरबदल के दौरान मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले मंत्रियों और नए चेहरों को शामिल करने को लेकर विचार-विमर्श किया। वसुंधरा राजे ने संघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी.सतीश के साथ भी संभावित फेरबदल को लेकर चर्चा की। 

loksabha election banner

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सचिवालय ने राजभवन से राज्यपाल कल्याण सिंह के कार्यक्रम की जानकारी कराई है। जिसमें बताया गया कि राज्यपाल रविवार शाम को लखनऊ से जयपुर लौटेंगे। राज्यपाल के जयपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का उनसे मुलाकात का कार्यक्रम बताया जा रहा है। 

सूत्रों के अनुसार संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे भाजपा विधायकों एवं नेताओं को मनाने के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री ने संघ पदाधिकारियों से भी नाराज नेताओं को मनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है। एक तरफ जहां मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कसरत चल रही है वहीं मंत्रियों ने संगठन के समक्ष अपनी पीड़ा जताते हुए कहा कि अधिकारी हमारे आदेश नहीं मानते। यहां तक की कई बार तो अधिकारी बैठकों में भी शामिल नहीं होते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी.सतीश, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के समक्ष मंत्रियों ने अपनी पीड़ा जताते हुए कहा कि 'हमसे परिणाम की उम्मीद की जाती है' लेकिन हमें काम करने के लिए कभी खुली छूट नहीं मिली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.