वसुंधरा राजे ने बेबी मौली को तिल के लड्डू खिला कर मनाई मकर संक्रांति
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मकर सक्रांति पर्व उदयपुर की आठ वर्षीय बेबी मौली के साथ मनाया।
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 08:41 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 08:41 AM (IST)
उदयपुर, जेएनएन। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को मकर सक्रांति पर्व उदयपुर की आठ वर्षीय बेबी मौली के साथ मनाया। मौली का गत दिनों जयपुर के नारायणा अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दिल का बड़ा ऑपरेशन हुआ था।
मौली के पिता अशोक कुमार ने बताया कि जब उन्होंने अपने बेटी मौली को जानकारी दी कि उसका ऑपरेशन पूर्व मुख्यमंत्री राजे के सहयोग से हुआ है तो उसने उनसे मिलने की जिद की। इसके बाद वह मौली को पूर्व मुख्यमंत्री से मिलाने ले आए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास 13, सिविल लाइन्स पर मौली के साथ बातें की और उसे तिल के लड्डू खिलाए। पतंग उड़ाने के लिए पतंग और सादी डोर दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने उदयपुर आने पर मौली से वहां मिलने का वादा भी किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें