Move to Jagran APP

पदयात्रा कर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसमे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने शिरकत की और उन्होंने आमजन को दीपावली की बधाई दी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 09:06 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 09:06 AM (IST)
पदयात्रा कर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
पदयात्रा कर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

जोधपुर, जेएनएन। महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसमे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने शिरकत की और उन्होंने आमजन को दीपावली की बधाई दी।

loksabha election banner

भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि जोधपुर शहर जिला के तत्वावधान मे जोधपुर सांसद व केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुख्यआतिथ्यव,महापौर घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, उप महापौर देवेन्द्र सालेचा श्री मती सूर्यकान्ता व्यास, इस दौरान अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। 

पदयात्रा की शुरुआत पर जगत नारायण जोशी ने शेखवात का स्वागत किया। इसके बाद शेखवात भाजपा के पदाधिकारीयों व कार्यकताओ के साथ पद यात्रा करते हुए विधायक सूर्यकान्ता व्यास के निवास स्थान के पास पहुंचे तो पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । शेखवात ने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। सिरे बाजार से त्रिपोलिया होते हुवे सोजती गेट गणेश मंदिर पहुुंच कर यात्रा समाप्त हुई।

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने बीएसएफ जवानों संग मनाई दिवाली

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर जिले की बीएसएफ सीमा चौकी पर पहुंचे। चौधरी ने यहां बीएसएफ की रायथनवाला सीमा चौकी पर जवानों को मिठाई खिलाने के साथ ही दिवाली शुभकामना दी। चौधरी के साथ भाजपा पदाधिकारी भी थे। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर तैनात अंग्रिम पंक्ति के बीएसएफ के जवानों के प्रति सम्मान व्यक्ति करने यहां आया। बीएसएफ के जवानों का त्याग बहुत बड़ा है। एक तरफ जहां लोग जब अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे है, वहीं जवान सीमा पर हमारी रक्षा कर रहे हैं।

बीएसएफ के कमांडरों के साथ चर्चा कर चौधरी ने उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा। चौधरी ने बताया कि वे अब नियमित रूप से जवानों से मिलते आते रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.