विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम विवाह में साथ नहीं देने पर बड़ी बहन ने ही करवाया दो छोटी बहनों का सामूहिक दुष्‍कर्म, मामले में छह गिरफ्तार

By Vijay KumarEdited By:
Published: Mon, 07 Jun 2021 10:36 PM (IST)

जयपुर में एक ऐसा मामले सामने आया है जिसमें प्रेम विवाह में साथ नहीं देने पर बड़ी बहन ने ही ...और पढ़ें

बड़ी बहन ने ही अपनी दो छोटी बहनों का गैंगरेप करवा दिया
बड़ी बहन ने ही अपनी दो छोटी बहनों का गैंगरेप करवा दिया

जागरण संवाददाता,जयपुर। जयपुर में एक ऐसा मामले सामने आया है जिसमें प्रेम विवाह में साथ नहीं देने पर बड़ी बहन ने ही अपनी दो छोटी बहनों का गैंगरेप करवा दिया । मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंगरेप की घटना शहर के प्रतापनगर में हुई । प्रताप नगर थाना पुलिस ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से 3 नाबालिग हैं ।

पुलिस के अनुसार गैंगरेप करने के मामले में दो पीड़ित बहनों की बड़ी बहन और उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार पीड़ित दो बहनों की अपनी बड़ी बहन से अनबन चल रही थी । दोनों बहनें अपनी बड़ी बहन को प्रेम विवाह करने से रोक रही थी । साथ ही वे बड़ी बहन के प्रेमी के साथ रहने पर भी नाराज थी ।

इस अनबन के कारण बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दोनो छोटी बहनों का ही गैंगरेप करवा दिया । योजना के अनुसार बड़ी बहन के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहलने दोनों पीड़िताओं का अपहरण किया और फिर बंदूक की नोक पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया ।

इसके बाद आरोपित दोनों बहनों को प्रतापनगर बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए । यह घटना 2 जून की रात की बताई जा रही है । पुलिस में अगले दिन 3 जून को मामला दर्ज हुआ,जिसका खुलासा अब हुआ है। पुलिस ने इस मामले में रविंद्र,दयाराम,रोहन,रमेश,जयराम और पीड़िताओं की बड़ी बहन को गिरफ्तार किया है ।