विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो बहनों ने सोनू सूद फाउंडेशन को अपने पिगी बैंक में जमा 16530 रुपये भेजे, हर तरफ हो रही है तारीफ

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Sun, 06 Jun 2021 10:24 PM (IST)

सोनू सूद ने बच्चों की पहल पर रिट्वीट करते हुए इसे सबसे कीमती डोनेशन बताया। बालिकाओं की इस पहल पर ...और पढ़ें

कक्षा चार में पढ़ने वाली माही और पहली कक्षा में पढ़ने वाली प्रथा
कक्षा चार में पढ़ने वाली माही और पहली कक्षा में पढ़ने वाली प्रथा

जोधपुर, जागरण संवाददाता। कोरोना काल आमजन की मदद के लिए सभी ओर से हाथ उठा रहे है, लेकिन राजस्थान के जोधपुर संभाग के जालौर जिले के सांचौर कस्बे की दो बेटियों ने जो किया हैं, उसे देखकर हर कोई उनके सामने नतमस्तक है। सांचोर कस्बे में कक्षा चार में पढ़ने वाली माही और पहली कक्षा में पढ़ने वाली प्रथा ने अपने 3 सालों से जमा की गई पॉकेट मनी को सोनू सूद फाउंडेशन को सौंपी है, जिससे कि वह इस पैसों का सदुपयोग कोरोना की मार झेल रहे लोगों के बीच कर सके। सोनू सूद ने बच्चों की पहल पर रिट्वीट करते हुए इसे सबसे कीमती डोनेशन बताया। बालिकाओं की इस पहल पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी तारीफ करते हुए बच्चों के माता पिता को धन्यवाद दिया है और उनकी परवरिश को सराहा है।

 सोनू सूद फाउंडेशन के स्थानीय स्तर पर जुड़े हितेश जैन को इन बच्चियों के बारे में जानकारी मिली। दस साल की माही और 6 साल की प्रथा दोनों ने मिलकर वीडियो भी बनाया। जो कि हितेश द्वारा सोनू सूद को टैग किया गया था। सोनू सूद ने इस वीडियो को वायरल किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सांचोर नगरपालिका के पूर्व पार्षद रहे योगेश जोशी के इन बच्चों की पहल ने पूरे कस्बे का नाम रोशन किया। उनकी सेवा करने जिंदादिली देख प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी नन्ही बालिकाओं की प्रशंसा की।

वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीट में लिखा कि "इन बेटियों ने गुल्लक से केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने जीवन की पूरी कमाई या यूं कहिए पूरी बचत जरूरतमंदों के लिए समर्पित कर दी है। मैं इस सेवाभाव के लिए दोनों नन्हीं बेटियों और उनके माता-पिता को वंदन करती हूं । आपके यह उम्दा विचार ही सुनहरे भारत का भविष्य है।"

वहीं फाउंडेशन से जुड़े हितेश जैन के ट्वीट किए इस वीडियो को अभिनेता सोनू सूद ने सूद फाउंडेशन को टैग कर रिट्वीट करते हुए लिखा ... मिलिए यह हैं दुनिया के सबसे अमीर बच्चे और दुनिया का सबसे बड़ा बैंक , आपके 16,530 रुपए हमारी सबसे कीमती डोनेशन है। आपके माता पिता को प्रणाम आपके जैसे चंद बच्चे पूरा देश बदल सकते हैं।