एक माह बाद महिला के घुटने से खुला उसकी मौत का राज
एक महिला की हत्या का राज उसके घुटने पर लिखे हुए मोबाइल नंबर से खुल गया इस महिला का शव 18 फरवरी को एक सुनसान इलाके में मिला था।
By BabitaEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 09:06 AM (IST)
v style="text-align: justify;">उदयपुर, जेएनएन। चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पिछले महीने एक महिला की हत्या का राज उसके घुटने पर लिखे मोबाइल नंबर से खुल गया। नंबरों से जहां उसकी पहचान हो पाई, वहीं हत्या का आरोपित भी पुलिस की पकड़ में आ गया। मामला निम्बाहेड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 18 फरवरी को सुनसान इलाके में एक महिला का शव मिला। जिसको लेकर पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया था।
उस महिला की पहचान नहीं हो पाई। जब उसका पोस्टमार्टम कराया गया तब पता चला कि उसके घुटनों पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। इन्हीं नंबरों के आधार पर पता चला कि महिला की पहचान हुई। उसके मोबाइल पर किए गए कॉलों को खंगाला गया तो महिला के पड़ोस में रहने वाले लालू पुत्र गौतम पर पुलिस को शक हुआ। जो घटना वाली रात गुजरात में मजदूरी करने की बात कहकर चला गया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। मंगलवार को उसके निम्बाहेड़ा आते ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसी ने महिला की हत्या की। बताया कि महिला से उसके प्रेम संबंध थे। इसके बाद वह उसे लगातार धमकाता रहा और दुष्कर्म करता आया। इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई और उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। बातचीत को लेकर उसने निर्जन स्थान पर महिला को बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें