Move to Jagran APP

अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में बंदियों ने की भूख हड़ताल, चार बंदियों की तबीयत खराब

अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में बंदियों ने जेल प्रशासन की सख्ती के खिलाफ जेल से स्थानान्तरण की मांग को लेकर विगत कुछ दिनों से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 12:54 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 12:54 PM (IST)
अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में बंदियों ने की भूख हड़ताल, चार बंदियों की तबीयत खराब
अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में बंदियों ने की भूख हड़ताल, चार बंदियों की तबीयत खराब

अजमेर,जेएनएन। अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में बंदियों ने जेल प्रशासन की सख्ती के खिलाफ जेल से स्थानान्तरण की मांग को लेकर विगत कुछ दिनों से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जेल प्रशासन की समझानेे का भी बंदियों पर असर नहीं हो रहा है जबकि जेल प्रशासन बंदियों की मांग को आगे सिफारिश ही कर सकता है। इधर, भूख हड़ताल के चलते 11 में से चार बंदियों की तबीयत खराब होने पर उन्हें स्थानीय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार धौलपुर निवासी रामदत्त, जयपुर निवासी आतिश गर्ग और जयपुर के ही रहने वाले दीपक गुर्जर ने गत 30 मई से भूख हड़ताल कर रखी है। वहीं जोधपुर निवासी सचिन बिश्नोई सहित अन्य ने गत दो दिनों से अनशन शुरू कर दिया है। इन सबकी मुख्य मांग हाई सिक्योरिटी जेल से दूसरी जेल में स्थानान्तरण कराया जाना है।

दीपक गुर्जर की का स्वास्थ्य बिगड़ने पर जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहीं रामदत्त, आतिश गर्ग और सचिन बिश्नोई को भी भर्ती कर लिया गया है। बताया जाता है कि बंदियों ने यहां अस्पताल में भी उपचार लेने से इनकार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जेल में पिछले कुछ समय से कड़ी सख्ती किए जाने से नाराज होकर बंदियों ने जेल प्रशासन का ध्यान खुद की ओर खींचने के लिए भूख हड़ताल का सहारा लिया। बताते हैं कि गत दिनों नियमित चैकिंग में मोबाइल फोन पकड़ लिए जाने, मादक पदार्थ् बरामद होने से जेल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी थी।

जेल अधीक्षक नरेन्द्र चौधरी ने बंदियों को समझाया लेकिन वो नहीं माने। अधिकांश की मांग हाई सिक्योरिटी जेल से अन्य जेल में स्थानान्तरण करने की है। इसके लिए जेल प्रबंधन ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रपोजल बनाकर भी भेज रखा है।

जेल में हड़ताल कर रहे हार्डकोर अपराधियों की जांच के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के चिकित्सकों की टीम गठित कर दी गई है। यह टीम रोजाना जेल जाकर इना स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। हड़ताली बंदियों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर जबरन इन्हें उपचार भी दिया जाएगा। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.