यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chittorgarh Stone Pelting: चित्तौड़गढ़ में पथराव के बाद पैदा हुआ तनाव, घायल व्यक्ति की कुछ घंटों बाद हुई मौत
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मंगलवार रात एक धार्मिक जुलूस पर पथराव करने का मामला सामने आया था। इस हमले में ...और पढ़ें

पीटीआई, जयपुर। Chittorgarh Stone Pelting: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मंगलवार रात एक धार्मिक जुलूस पर पथराव में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिसके बाद एक इलाके में तनाव फैल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक व्यक्ति, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया था, की देर रात संभवतः दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। बता दें कि ये घटना राशमी थाना क्षेत्र की है जहां रात में एक धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था।
विवाद तब हुआ जब कुछ लोगों ने एक मस्जिद के पास से जुलूस गुजरने पर कथित तौर पर आपत्ति जताई। विवाद के बाद उन्होंने कथित तौर पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन बाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्राथमिक तौर पर उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मृतक की पहचान श्याम लाल छीपा के रूप में हुई है।
एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि हिंदू धार्मिक जुलूस पर पथराव की घटना के सिलसिले में 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
