Move to Jagran APP

Rajasthan: गुलाबचंद कटारिया के निर्णय पर ताराचंद जैन बोले, अपमान किया

Gulab chand Kataria. गुलाब चंद कटारिया के उप महापौर के दावेदार के रूप में पारस सिंघवी के नाम की घोषणा को लेकर ताराचंद जैन ने इसे अपना अपमान बताया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 02:19 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 02:19 PM (IST)
Rajasthan: गुलाबचंद कटारिया के निर्णय पर ताराचंद जैन बोले, अपमान किया
Rajasthan: गुलाबचंद कटारिया के निर्णय पर ताराचंद जैन बोले, अपमान किया

सुभाष शर्मा, उदयपुर। Gulab chand Kataria. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नगर परिषद उदयपुर के लिए उप महापौर के लिए पारस सिंघवी की घोषणा को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्षद ताराचंद जैन ने नाराजगी जताई है। छह बार भाजपा के जिलाध्यक्ष व पांच साल तक उप जिला प्रमुख रह चुके पार्षद ताराचंद जैन ने इसे अपना अपमान बताया।

prime article banner

जैन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी ने उन्हें उदयपुर के 25 वार्ड का प्रभारी नियुक्त किया था। बाद में वह कटारिया के कहने पर वार्ड 17 से उम्मीदवार बने। संगठन की परिपाटी के अनुसार उन्होंने संगठन के निर्णय को स्वीकार करते हुए चुनाव लड़ा। चालीस वर्ष से वह पार्टी के साथ हैं और इस बीच तीन बार शहर जिलाध्यक्ष और तीन बार देहात जिलाध्यक्ष रहे। साथ ही, पांच साल तक वह उप जिला प्रमुख भी रहे।

कटारिया के उप महापौर के दावेदार के रूप में पारस सिंघवी के नाम की घोषणा को लेकर उन्होंने इसे अपना अपमान बताया। उनका कहना है कि वह पार्षद बनने के लिए चुनाव नहीं लड़े। जैन ने कहा पार्टी को उनकी वरिष्ठता का ध्यान रखना चाहिए था। ऐसा था तो पहले ही साफ कर देते तो वह खुद की बजाय किसी और को चुनाव लड़ने का अवसर देते। जैन का कटारिया के नाम लिखा पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा।

इधर, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि ताराचंद जैन पूर्व में गुलाबचंद कटारिया के धुर विरोधी माने जाते थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उनके बीच चले आ रहे मतभेद खत्म हो गए, लेकिन मनभेद के बारे में कहा नहीं जा सकता। संभव है कटारिया ने इसी वजह से जैन की बजाय पारस सिंघवी को तबज्जो दी। इस मामले में शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने कहा कि जैन की नाराजगी को वह समझ सकते हैं। वह पार्टी के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से हैं। जहां तक उप महापौर पद के चयन का सवाल है यह प्रक्ति्रया भाजपा पार्षदों की पसंद के हिसाब से किया गया।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.